महराजगंज में ट्रैक्टर से भिड़ी बरातियों से भरी बोलरो, दो की मौत- चार घायल

महराजगंज जिले के कटहरी चौराहे पर गुरुवार की देर रात बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गयी। इससे बोलेरों में सवार दो लोगों की मौत हो गयी वहीं चार लोग घायल हो गए। बरात कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जूड़ा छपरा से निचलौल जा रही थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM (IST)
महराजगंज में ट्रैक्टर से भिड़ी बरातियों से भरी बोलरो, दो की मौत- चार घायल
यूपी के महराजगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले के कटहरी चौराहे पर गुरुवार की रात नौ बजे बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गयी। इससे बोलेरों में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं चार लोग घायल हो गए। बरात कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जूड़ा छपरा से निचलौल जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है।

कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाने के जूड़ा छपरा गांव के निर्मल पट्टी टोला के गोरख प्रसाद के पुत्र धर्मदेव की शादी थी। स्वजन और रिश्तेदार पूरी तैयारी के साथ गाड़ियों से बरात लेकर निकले। इसी बीच एक बोलेरो कटहरी चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। पास जाकर देखे तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने बोलेरों में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को महराजगंज अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय राजेश व 50 वर्षीय विनोद चौधरी के रूप में हुई। घायलों में 28 वर्षीय आनंद, 32 वर्षीय दुर्गेश, 35 वर्षीय जाहिद अंसारी व एक अज्ञात शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोकाकुल हो गया है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्वजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

सड़क हादसे में एक की मौत

उधर, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के गोरयवीर मंदिर के पास बाइक से गोरखपुर से कुशीनगर घर जा रहे दो सगे भाइयों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस घायल को जिला अस्पताल भेजवाई तथा दूसरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दी।

मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के चंदाटोला निवासी चंदन शर्मा 29 वर्ष और प्रेम शर्मा पुत्रगण शम्भू शर्मा अपनी बाइक से गोरखपुर से घर जा रहे थे। दोनों भाई खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित गौरियाबिर बाबा स्थान के पास पहुचे तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही चंदन शर्मा की मौत हो गयी जबकि प्रेम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

chat bot
आपका साथी