सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से शुरू हुई कटान,दहशत

बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी व तटबंध के किनारे बसे गांवों पर संकट के बादल मंडराने लगे है। कटरिया-चांदपुरगौरा-सैफाबाद तथा चांदपुर-गौरा तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। खलवा गांव के पास बने ठोकर पर मरम्मत कार्य बाधित हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM (IST)
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से शुरू हुई कटान,दहशत
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से शुरू हुई कटान,दहशत

बस्ती: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते तटबंध के किनारे कटान शुरू हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 92.30 मीटर रिकार्ड किया गया, जो कि खतरे के निशान से महज 43 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत ब्लाक के तटबंध विहीन गांवों में बसे लोग हो रही कटान से दहशत में हैं। संदलपुर गांव में शुक्रवार को शुरू हुई कटान शनिवार को तेज हो गई। यहां ग्रामीण काफी सहमे हुए है। कल्यानपुर, पड़ाव गांव के पास हो रही कटान से लोगों को घर उजड़ने की चिता सताने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी गांव से 10 से 15 मीटर दूरी पर बह रही है। कटान रोकने के उपाय नहीं किए गए तो कृषि योग्य भूमि के साथ गांव के अस्तित्व पर भी संकट आ जाएगा। ग्रामीण रात दिन जग कर रखवाली कर रहे हैं। कल्यानपुर के पड़ाव के पास स्थित पुरवे के प्रेम कुमार, शिव कुमार, शत्रुघन, सुनील व संदलपुर निवासी जीतू , अजय निषाद , राजकुमार शिवम , विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम से शुरू हुई कटान की सूचना देने के बाद भी बाढ़ खंड अथवा प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं पहुंचा। समय रहते ठोकर की व्यवस्था नहीं की गई तो गांव भी कटान की चपेट में आ जाएगा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी हर्रैया सुखबीर सिंह ने बताया कि कटान व बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यक स्थानों पर बाढ़ चौकियों का प्रबंध कर लिया गया है। कटान की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। कुछ जगहों पर कटान की सूचना मिल रही है, रोकथाम के लिए बाढ़ खंड को निर्देशित किया गया है।

तटबंध के किनारे बसे गांवों पर संकट

बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी व तटबंध के किनारे बसे गांवों पर संकट के बादल मंडराने लगे है। कटरिया-चांदपुर,गौरा-सैफाबाद तथा चांदपुर-गौरा तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। खलवा गांव के पास बने ठोकर पर मरम्मत कार्य बाधित हो गया है। नोज बनाने के लिए रखी गई मिट्टी बह गई है। टकटकवा गांव को बचाने के लिए बनाए गए रिग बांध पर दबाव बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से परियोजना का काम बाधित हो गया है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया बारिश के चलते काम में थोड़ी बहुत बाधा हो रही है। हालांकि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी