पंजाब पुलिस की लाकप से फरार शूटर व उसके साथी पर 50-50 हजार का ईनाम Gorakhpur News

भाजपा नेता व गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या में शामिल शूटर सतनाम सिंह उर्फ छिद्दू निवासी तरनतारन रोड दविंद्रनगर अमृतसर पंजाब को गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहब से पकड़ा था।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:50 PM (IST)
पंजाब पुलिस की लाकप से फरार शूटर व उसके साथी पर 50-50 हजार का ईनाम Gorakhpur News
डीआईजी प्रीतिंदर सिंह की फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा नेता और पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या में शामिल शूटर सतनाम पंजाब पुलिस की लाकप से फरार होने के बाद पुलिस अब उस पर ईनाम की राशि बढ़ा दी है। सतनाम व उसके साथी राजवीर पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने 50-50 हजार रुपये का ईनाम रखा है। पुलिस का मानना है ईनाम की राशि बढऩे से दोनों शूटरों की तलाश में तेजी आएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनेगा।

गोरखपुर की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार

भाजपा नेता व गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या में शामिल शूटर सतनाम सिंह उर्फ छिद्दू निवासी तरनतारन रोड दविंद्रनगर अमृतसर पंजाब को गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहब से पकड़ा था। पुलिस टीम ने सतनाम को पंजाब की स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया था। उसे गोरखपुर लाने की तैयारी चल रही थी। वह बीते मंगलवार को पंजाब पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। लाकप से भागने के आरोप में पंजाब पुलिस के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। संतरी कुलदीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। माममले को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सतनाम व दविंद्रनगर के ही उसके साथी राजवीर पर ईनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीआईजी प्रीतिंदर सिंह के पास प्रस्ताव भेजा था। शनिवार को उन्होंने ईनाम की राशि बढ़ा दी है। अब दोनों शूटरों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित हो गया है।

यह हुई थी घटना

बीते दो अप्रैल की रात गुलरिहा के नारायनपुर गांव के पूर्व प्रधान व बीजेपी नेता बृजेश ङ्क्षसह की हत्या हो गई थी। शाहपुर व क्राइम ब्रांच की टीम घटना में शामिल पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एडीजी अखिल कुमार का कहना है कि दोनों शूटरों पर ईनाम की राशि बढ़ाई जा चुकी है। दोनों पर अब 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित हो गया है। दोनों की तलाश जारी है। वह जल्द पकड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी