एक्‍शन मोड में आई गोरखपुर पुलिस, 15 हजार दबंगों को दिखाया रेड कार्ड

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। गड़बड़ी कराने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है। मुचलका पाबंद के अलावा जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों समेत 15 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:20 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:42 AM (IST)
एक्‍शन मोड में आई गोरखपुर पुलिस, 15 हजार दबंगों को दिखाया रेड कार्ड
गोरखपुर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्‍ती शुरू कर दी है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। पंचायत चुनाव का माहौल गरमाने लगा है।गांवों में उम्मीदवारों के साथ समर्थक गुणाभाग में जुट गए हैं। गली-गली में चुनावी खुमार चढ़ गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। गड़बड़ी कराने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है। मुचलका पाबंद के अलावा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों समेत 15 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। जिन लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया है इन पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। मतदान के दिन इन्‍हें केवल मतदान स्‍थल तक जाने के छूट रहेगी।

15 अप्रैल को जिले में 4657 बूथों पर होना है मतदान

15 अप्रैल को जिले में 1849 मतदान केंद्र पर बने 4657 बूथों पर वोट पड़ेगा।इसमें 462 मतदान केंद्र सामान्य हैं। 605 संवेदनशील, 581 अतिसंवेदनशील और 194 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल हैं।मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को एक कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी एसएसबी व दो कंपनी, दो प्लाटून पीएसी मिली है।इसके अलावा देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले में तैनात 3200 दारोगा व सिपाहियों की ड्यूटी लगी है।

किस क्षेत्र में कितनों को मिला रेड कार्ड

थाना             संख्या

कोतवाली         200

राजघाट          200

तिवारीपुर         200

कैंट                200

रामगढ़ताल      200

खोराबार          800

शाहपुर           200

गोरखनाथ        200

गुलरिहा           600

चिलुआताल       800

कैंपियरगंज       800

गीडा                600

पीपीगंज           600

सहजनवां          800

हरपुर              300

बांसगांव           800

गगहा             800

बेलीपार            600

गोला                800

बड़हलगंज         800

उरुवां बाजार      600

खजनी             500

सिकरीगंज        600

बेलघाट           600

चौरीचौरा         800

झंगहा            600

पिपराइच        800

पंचायत चुनाव में जिन लोगों पर गड़बड़ी करने का संदेह है पुलिस ने उनको रेड कार्ड जारी किया है। अगर किसी ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई होगी। सीओ, थानेदार व चौकी प्रभारी निगरानी कर रहे हैं। - दिनेश कुमार पी- एसएसपी, गोरखपुर।

chat bot
आपका साथी