राम प्रकाश सिंह बने नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष

नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की द्विवार्षिक चुनाव संपन्‍न हो गया। इसमें सर्वसम्‍मत से रामप्रकाश सिंह को अध्‍यक्ष व रामअधार दास पटेल को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदीय अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की देख-रेख में संपन्न हुआ।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:05 AM (IST)
राम प्रकाश सिंह बने नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष
चुनाव के बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारी। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की द्विवार्षिक चुनाव संपन्‍न हो गया। इसमें सर्वसम्‍मत से रामप्रकाश सिंह को अध्‍यक्ष व रामअधार दास पटेल को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी, संयुक्त परिषद के जनपदीय अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की देख-रेख में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये चुने गए पदाधिकारी

1- राम प्रकाश सिंह - अध्यक्ष

2- शेषनाथ पाण्डेय - वरिष्ठ उपाध्यक्ष

3- सुरेन्द्र पाण्डेय - उपाध्यक्ष

4- दीपक श्रीवास्तव - उपाध्यक्ष

5- रामअधार दास पटेल - महामंत्री

6- संजय कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता

7- अमृत पाल सिंह मंत्री

8- शक्ति प्रकाश मिश्रा मंत्री

9- फरहान अहमद कार्यालय मंत्री

10- रामदरश सिंह संगठन मंत्री

11- शिवचरन संगठन मंत्री

12 सीमा संगठन मंत्री

13- विपिन श्रीवास्तव प्रचार मंत्री

14- गौरी शंकर प्रचार मंत्री

15- ओम प्रकाश प्रचार मंत्री

16- बेचन गुप्ता कोषाध्यक्ष

जायज मांगों को किया जाएगा पूरा

लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी जायज मांग होगी, उसे पूरा कराने में कोई कठिनाई नहीं होगी। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं। वहीं संरक्षक के रूप में मौजूद कौशल कुमार शुक्ला एवं रविन्द्र कुंवर ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदीय अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, देवानंद राम त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, संत कुमार सिंह, रामगती, लालचन्द सिंह, हरिनरायन सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामसुमेर, रामकेवल, वरिष्ठ श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अमरनाथ यादव एवं दिवाकर उपस्थित रहे।

चक्सा हुसैन में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग : वार्ड नंबर 64 अहमद नगर के चक्सा हुसैन मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को ङ्क्षहदू-मुस्लिम एकता कमेटी ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सरंक्षक शाकिर अली सलमानी ने कहा कि शहर के अधिकांश वार्ड में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन अहमदनगर वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। वार्ड के कई हिस्सों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी भी मोहल्ले में दिखाई नहीं देते। विजय श्रीवास्तव एवं सैयद इरशाद ने कहा कि लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है। 

chat bot
आपका साथी