राम भक्तों का उमड़ा सैलाब, हर तरफ गूंजा जयश्रीराम Gorakhpur News

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में लोगों को प्रेरित करने के लिए इटवा नगर मुख्यालय पर शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी डा. सतीश द्विवेदी ने किया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:10 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:10 AM (IST)
राम भक्तों का उमड़ा सैलाब, हर तरफ गूंजा जयश्रीराम  Gorakhpur News
इटवा चौराहा पर निकली शोभायात्रा में शामिल बेसिक शिक्षा मंत्री डा.सतीश द्विवेदी।

गोरखपुर, जेएनएन : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में लोगों को प्रेरित करने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर मुख्यालय पर भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस आयोजन का नेतृत्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी डा. सतीश द्विवेदी ने किया। यात्रा में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिधर देखिए यात्रा में शामिल लोग राम के रंग में छाए दिखे। योगी-मोदी के साथ जयश्रीराम के जयघोष की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

गुब्‍बारे से सजा मुख्‍य चौराहा

शोभायात्रा को लेकर मुख्य चौराहा सुबह से ही भगवा झंडे व आकर्षित गुब्बारे से सजा दिखाई दिया। उधर निरीक्षण भवन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न हिंदू संगठन के लोग एकत्रित होने लगे। दोपहर 12 बजे जयश्रीराम के नारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र को सजाया गया था। गाजे-बाजे के बीच यात्रा पहले बांसी मार्ग से होते हुए बिस्कोहर मार्ग, इसके बाद बढ़नी व अंत में डुमरियागंज मार्ग पर भ्रमण करती रही। सड़क के किनारे लोग राम भक्तों पर पुष्प उड़ाते दिखाई दिए।

मंदिर निर्माण का साक्षी बनने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात

यात्रा वापस चौराहे पर पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद अब जाकर पूर्वजों का सपना पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण का साक्षी बनने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मंदिर का भव्य निर्माण प्रारंभ हो गया है, पूरा विश्व मंदिर के निर्माण की प्रशंसा कर रहा है। प्रभु राम के मंदिर निर्माण में जो संभव सहयोग हो, उसे देने के लिए आगे आएं। जिससे आने वाली पीढ़ी को बता सकें कि अयोध्या की इस गौरवगाथा में उनकी तरफ से भेंट की गई ईंट का भी प्रयोग हुआ है। जिला अभियान प्रमुख सभाजीत ने कहा कि यह राष्ट्र के गौरव की बात है। विभाग संचालक राम चंदर चौधरी व विभाग कार्यवाह शिव मूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि काफी लंबी लड़ाई के बाद हमें श्रीराम की जन्मस्थली मिली।

ये रहे मौजूद

विक्रम सिंह, रणजीत, ओमप्रकाश चौधरी, खुनियांव ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्य, अनिल जायसवाल, मधुसूदन अग्रहरि, घनश्याम मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, विकास जायसवाल, अजय गुप्ता, श्रवण गिरी, दीप नारायण त्रिपाठी, अशोक पाठक, श्याम पाठक, अमरनाथ चौबे, अरुण द्विवेदी, गौरव मिश्रा, आनंद छापड़‍िया, मार्कंडेय पांडेय, शंभूनाथ सोनी, कृष्ण मुरारी दुबे, गजेंद्र शुक्ल, मारूती नंदन मौर्य, जेपी पांडेय, अनूप, घनश्याम गुप्ता, प्रिंस पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी