विधिक जागरूकता के लिए निकली रैली

विधिक सेवा प्रधिकरण के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर एवं विधिक सेवा रैली तहसील डुमरियागंज में निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने राजस्व विभाग से संचालित कृषि निवेश खतौनी वरासत हैसियत सहित विभिन्न विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 10:23 PM (IST)
विधिक जागरूकता के लिए निकली रैली
विधिक जागरूकता के लिए निकली रैली

सिद्धार्थनगर : विधिक सेवा प्रधिकरण के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर एवं विधिक सेवा रैली तहसील डुमरियागंज में निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने राजस्व विभाग से संचालित कृषि निवेश, खतौनी, वरासत, हैसियत सहित विभिन्न विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। नायब तहसीलदार आनन्द ओझा ने खतौनी, मतदाता पुनरीक्षण, मतदाता सहायता, सर्पदंश विषयक जानकारी दी। लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने लेखपाल की समाज में भूमिका और उसके कार्यों की जन सहयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। देवेन्द्र कुमार राठौर ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के निमित्त ई डब्ल्यू एस प्रमाणपत्र, निश्शुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, आपदा राहत, आय और जाति निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं इसकी विस्तृत जानकारी दी। विधिक सेवा रैली में न्याय चला गरीब की ओर, न्याय की सुलभता ही विधिक पहचान जैसे नारों के साथ तहसील रोड गुंजायमान रहा। विवेक श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता कृष्णकान्त श्रीवास्तव, लेखपाल संघ जिला संगठन मंत्री आनन्द गौतम, राजेश मणि, गंगोत्री पांडेय, रामकुबेर, विपिन, देवेश सहित अन्य उपस्थित रहें। सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी सिद्धार्थनगर : इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहा स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आलमारी में रखे जेवर की चोरी करके फरार हो गए। सोमवार की सुबह व्यवसायी बलराम सोनी को घटना की जानकारी हुई। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तहसीलदार सिंह बने सदर थानेदार

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने रविवार की देर रात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। एक थानेदार से प्रभार वापस लिया। विभिन्न प्रकोष्ठ में तैनात दो निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है।

एसपी ने जोगिया थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह को सदर की थानेदारी दी है। सर्विलांस सेल प्रभारी दिनेश कुमार सरोज को जोगिया थाना का प्रभार सौंपा है। एसओ डुमरियागंज अनिल कुमार पांडेय को लोटन की जिम्मेदारी दी गई है। यह कुछ ही दिन पूर्व डुमरियागंज प्रभारी नियुक्त किए गए थे। एसओ लोटन अभिमन्यु सिंह को खेसरहा का प्रभार दिया गया है। खेसरहा थानाध्यक्ष के गैर जनपद तबादला के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। एसओ उसका बाजार अजय कुमार सिंह को कोरोना सेल का प्रभारी बनाया गया है। अभी उसका बाजार में थानेदार की तैनाती नहीं की गई। कोरोना सेल प्रभारी विद्यासागर कुशवाहा को वीआइपी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी