लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार शाम तक करीब 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के एडवायजरी में बताया है कि शुक्रवार को तेज हवा चलेगी और करीब 20 एमएम बारिश होने की आशंका है। इस संबंध में विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:15 AM (IST)
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सिद्धार्थनगर : बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार शाम तक करीब 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के एडवायजरी में बताया है कि शुक्रवार को तेज हवा चलेगी और करीब 20 एमएम बारिश होने की आशंका है। इस संबंध में विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है।

रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे जनमानस को गर्मी से राहत मिली है। धान की फसल के लिए कहीं लाभप्रद तो कहीं-कहीं नुकसान होने आशंका जताई गई है। वैसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र छोड़कर वर्षा धान की फसल के लिए फायदेमंद है। क्योंकि खेत को पानी की आवश्यकता थी, कुछ जगहों पर किसान निजी संसाधन से पानी चलाना शुरू कर दिए थे, परन्तु इस बारिश के बाद किसानों को अब खेतों की सिचाई कम करनी पड़ेगी। बारिश के बीच तेज हवाएं फसलों के लिए नुकसान पहुंचा सकती है, जिन खेतों में बालियां निकलने लगी हैं, वहां फसल के गिरने की संभावना बन रही है। खड़ी फसल गिरी तो फिर उत्पादन प्रभावित हो जाएगा।

धंधरा निवासी किसान राम उजागिर व सिपिल सार्जन ने बताया कि मंहगे डीजल की वजह से सिचाई नहीं कर पा रहे थे, मगर ये बारिश बहुत लाभकारी बनी। अब खेत ललहाने लगे हैं। बाबू राम व सोहन ने बताया कि जिन खेतों में बाली निकल चुकी है वहां हवा के साथ बारिश फसल को क्षति पहुंचा सकती है। बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा दिखा। बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिससे राहगीरों का आवागमन दुरुह बना गया है।

मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट आने से गर्मी से निजात मिली है, किसानों के अलावा आम नागरिकों को चाहिए कि वे मौसम को ध्यान में रखकर अपने आवश्यक काम को निपटाएं।

chat bot
आपका साथी