Gorakhpur Weather News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से मिली राहत, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में गुरुवार सुबह बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 04:48 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से मिली राहत, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गुरुवार सुबह गोरखपुर में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है अगले कई दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि राजस्थान के ऊपर कुछ वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते जिले में बारिश हो रही है।

राजस्थान में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक इसका विस्तार हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

गोरखपुर व आस-पास के जिलों में गरज और बिजली की चमक के साथ हाी रही बारिश

इन परिस्थितियों के कारण गोरखपुर व आस-पास के जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के बीच झमाझम बारिश हो रही है। हिमालय के तलहटी क्षेत्र तराई के सिद्धार्थनगर व महराजगंज में भारी बारिश की संभावना है।

कुछ दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरह चलेगी। इसकी अधिकमत गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

बुधवार से ही बदला मौसम, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पर रुका

बता दें बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 75 रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

chat bot
आपका साथी