दीपावली, छठ पर रेलवे ने आसान की राह, इन रूटों के लिए हुई विशेष व्‍यवस्‍था Gorakhpur News

दीपावली और छठ पर रेल प्रशासन ने और दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 03:27 PM (IST)
दीपावली, छठ पर रेलवे ने आसान की राह, इन रूटों के लिए हुई विशेष व्‍यवस्‍था Gorakhpur News
दीपावली, छठ पर रेलवे ने आसान की राह, इन रूटों के लिए हुई विशेष व्‍यवस्‍था Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने और दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार दोनो स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। सरहिंद से सहरसा के बीच तीन व जयनगर से नई दिल्ली के बीच चार फेरों में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन तिथियों को चलेंगी ट्रेनें 04526 नंबर की स्पेशल सरहिंद से 22, 26 व 30 अक्टूबर को दोपहर 12.20 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5.35 बजे छूटकर रात 7.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04525 नंबर की स्पेशल सहरसा से 23, 27 व 31 अक्टूबर को रात 8.30 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 12.55 बजे गोरखपुर से छूटकर तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। 04092 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से 23, 26, 29 अक्टूबर व एक नवंबर को सुबह 9.20 बजे चलेगी। गोरखपुर से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 11.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 04091 नंबर की स्पेशल जयनगर से 24, 27, 30 अक्टूबर व दो नवंबर को दिन में 3.30 बजे से चलेगी। गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 4.15 बजे छूटकर रात 7.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 18 अक्टूबर को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

17, 18 व 20 को खजौली स्टेशन पर ही रुक जाएगी शहीद

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में जयनगर-बैजलपुरा स्टेशन के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार छह ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। 14674 शहीद एक्सप्रेस 17, 18 व 20 अक्टूबर को खजौली स्टेशन पर ही रुक जाएगी। 14673 शहीद एक्सप्रेस 19, 21 व 23 अक्टूबर को जयनगर के स्थान पर खजौली से चलाई जाएगी।

15 नवंबर तक नकहा से चलाई जाएगी गोरखपुर-नौतनवां डेमू

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 75014-75015 नंबर की नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवां डेमू ट्रेन 15 नवंबर तक नकहा जंगल से चलाई जाएगी। नकहा से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से दिल्ली के बीच एसी पूजा स्पेशल बस सेवा शुरू

दिल्ली तक की यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दीपावली और छठ पर्व पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने गोरखपुर से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच एसी पूजा स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। थ्री बाई टू दो एसी बस सेवा छठ पर्व तक गोरखपुर डिपो से रोजाना दोपहर 12 और दो बजे रवाना होगी। आनंद विहार से वापसी भी इसी समय पर होगी।

गोरखपुर से लखनऊ तक पांच अतिरिक्त एसी बसें

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार के अनुसार एसी बस सेवा के साथ टिकटों की आनलाइन बुकिंग भी शुरू है। 1231 रुपये किराया निर्धारित है। बसें वाया लखनऊ और एक्सप्रेस वे होकर चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से लखनऊ के बीच भी 22 अक्टूबर से पांच अतिरिक्त एसी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें भी छठ पर्व तक चलेंगी। इसके अलावा गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न रूटों से दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए सामान्य अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रूटों और बसों का निर्धारण सुनिश्चित कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी