आरक्षण की अनंतिम सूची जारी, गांवों में बढ़ी सरगर्मी

चार से आठ मार्च तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। नौ मार्च को सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 10 से 12 मार्च के बीच इसका निस्तारण करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:23 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:28 AM (IST)
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी, गांवों में बढ़ी सरगर्मी
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी, गांवों में बढ़ी सरगर्मी

देवरिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होते ही गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ब्लाक प्रमुख के पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। विकास भवन परिसर, जिला पंचायत कार्यालय के अलावा सभी विकास खंडों पर सूची चस्पा कर दी गई। सूची देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के लिए सभी जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

चार से आठ मार्च तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। नौ मार्च को सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 10 से 12 मार्च के बीच इसका निस्तारण करेगी। 13 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि चार से आठ मार्च तक आपत्ति ली जाएगी। 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 13 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख व जिपं सदस्यों के लिए तय हुआ आरक्षण

जिला पंचायत सदस्य के 56 पदों में अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जनजाति महिला एक-एक, अनुसूचित जाति महिला-तीन, अनुसूचित जाति-छह, ओबीसी महिला-पांच, ओबीसी-10, महिला-10, अनारक्षित-20 पद तय किए गए हैं।

ब्लाक प्रमुख के 16 पदों में अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जाति महिला के लिए एक-एक पद, अनूसूचित जाति-दो, ओबीसी महिला-दो, ओबीसी-तीन, महिला-दो व अनारक्षित-पांच पद तय किए गए हैं। ब्लाक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची

बैतालपुर-अनारक्षित, बनकटा-अनुसूचित जाति, बरहज महिला, भागलपुर-अनारक्षित, भलुअनी-ओबीसी, भटनी-ओबीसी, भाटपाररानी-अनुसूचित जनजाति महिला, देवरिया सदर-ओबीसी महिला, देसही देवरिया-अनुसूचित जाति, गौरीबाजार-ओबीसी महिला, लार-अनारक्षित, पथरदेवा-अनुसूचित जाति महिला, रामपुर कारखाना-अनारक्षित, रुद्रपुर-महिला, सलेमपुर-अनारक्षित, तरकुलवा-ओबीसी। जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची

बरहज आंशिक व रुद्रपुर आंशिक वार्ड नंबर 29-अनारक्षित, बरहज मध्य वार्ड नंबर 30-महिला, पथरदेवा उत्तरी वार्ड नंबर दो-ओबीसी महिला, भाटपाररानी आंशिक व बनकटा आंशिक वार्ड नंबर 45-अनुसूचित जाति, बनकटा मध्य वार्ड नंबर 47-महिला, भागलपुर दक्षिणी आंशिक व लार आंशिक वार्ड नंबर 34-अनारक्षित, भागलपुर उत्तरी वार्ड नंबर 32 अनारक्षित, पथरदेवा पूर्वी वार्ड नंबर एक महिला, बनकटा दक्षिणी वार्ड नंबर 48-महिला, लार पश्चिमी वार्ड नंबर 36-अनारक्षित , लार दक्षिणी 37-महिला, रुद्रपुर पूर्वी वार्ड नंबर 22-अनारक्षित, पथरदेवा दक्षिणी वार्ड नंबर तीन-अनारक्षित, सलेमपुर पूर्वी उत्तरी वार्ड नंबर 40-अनारक्षित, रुद्रपुर दक्षिणी वार्ड नंबर 24-अनारक्षित, बनकटा उत्तरी वार्ड नंबर 46-महिला, रुद्रपुर पश्चिमी वार्ड नंबर 23-अनारक्षित, भलुअनी पूर्वी मध्य वार्ड नंबर 27-अनारक्षित, भागलपुर मध्य 33-अनुसूचित जाति महिला, लार पूर्वी 35-अनुसूचित जाति महिला, रामपुर कारखाना उत्तरी 10-ओबीसी, बरहज पूर्वी 31-अनुसूचित जाति महिला, सलेमपुर आंशिक व भाटपाररानी आंशिक 41-ओबीसी, भलुअनी पश्चिमी 25-अनुसूचित जाति, पथरदेवा व तरकुलवा आंशिक 4-अनारक्षित, देवरिया पूर्वी 53-अनारक्षित, देवरिया सदर दक्षिणी 56-अनुसूचित जनजाति, देसही देवरिया दक्षिणी 8-अनुसूचित जाति, बैतालपुर मध्य दक्षिणी 15-अनारक्षित, भटनी पश्चिमी 50-ओबीसी, देसही आंशिक व बैतालपुर आंशिक 9-ओबीसी महिला, भलुअनी पश्चिमी मध्य 26-अनारक्षित, गौरीबाजार दक्षिणी मध्य 19-अनुसूचित जाति, बैतालपुर उत्तरी 13-अनारक्षित, सलेमपुर पश्चिमी 39-अनारक्षित, तरकुलवा पश्चिमी 6-अनुसूचित जाति, बैतालपुर मध्य 14 ओबीसी, भाटपाररानी पूर्वी 42 महिला, भटनी दक्षिणी 51 अनारक्षित, भाटपाररानी पश्चिमी 44-अनारक्षित, भलुअनी आंशिक व सलेमपुर आंशिक 28-ओबीसी, भाटपाररानी उत्तरी 43-ओबीसी, भटनी पूर्वी 49-अनुसूचित जाति, रामपुर कारखाना दक्षिणी 12-अनुसूचित जनजाति महिला, तरकुलवा पूर्वी 5-ओबीसी, गौरीबाजार उत्तरी 17 ओबीसी, सलेमपुर उत्तरी 38 ओबीसी महिला, देसही देवरिया उत्तरी 7 ओबीसी, देवरिया आंशिक व भटनी आंशिक 52 ओबीसी, देवरिया सदर पश्चिमी 55 अनारक्षित, गौरीबाजार दक्षिणी 20-महिला, गौरीबाजार उत्तरी मध्य 18-ओबीसी महिला, बैतालपुर दक्षिणी 16-महिला, देवरिया सदर उत्तरी मध्य 54 महिला, रामपुर कारखाना मध्य 11 अनारक्षित, गौरीबाजार आंशिक व रुद्रपुर आंशिक 21 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम

देवरिया: गांवों में प्रधान पद पर चुनाव लड़ने को लेकर सबसे अधिक दिलचस्पी देखी जा रही है। एक तरफ जहां चुनाव की तैयारी में लगे सामान्य वर्ग के लोगों को गांव आरक्षित होने पर झटका लगा है। उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। वहीं आरक्षण का लाभ मिलने पर उन जातियों में खुशी देखी जा रही है। इस बार जिले के 1185 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 417 पद अनारक्षित रहेंगे, जबकि 198 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के 20 पद समेत 52 पदों पर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति महिला के 69 पद समेत 190 पदों पर अनुसूचित जाति के लोग चुनाव लड़ेंगे। ओबीसी महिला के 114 पद व ओबीसी के लिए 328 पद आरक्षित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी