आधी आबादी को बड़ी राहत, पुलिस ने दी पहले पिंक टायलेट की सौगात Gorakhpur News

थाने में तहरीर देने से लेकर पूछताछ को लेकर कई बार कई घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में थानों पर उनके लिए अलग टायलेट ना होना अखरता है। डीआईजी/एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह थानों में पिंक टायलेट का निर्माण कराएं।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:11 PM (IST)
आधी आबादी को बड़ी राहत, पुलिस ने दी पहले पिंक टायलेट की सौगात Gorakhpur News
पिंक टायलेट भवन का उदघाटन करते पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार।

गोरखपुर, जेएनएन। कैंट थाने की इंजीनियरिंग कालेज पुलिस चौकी ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। चौकी में जिले का पहला पिंक टायलेट स्थापित हुआ है। इससे महिला फरियादियों को सुविधा होगी। अब थाने जाने पर खुद को असहज नहीं महसूस करेंगी।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने नए भवन का किया उदघाटन

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने बुधवार को इंजीनियरिंग कालेज चौकी के नये भवन का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही साथ चौकी में स्थापित पिंक टायलेट का भी शुभारंभ हुआ। दैनिक जागरण ने 6 फरवरी के अंक में पेज नंबर 9 पर थानों में नहीं है अलग भवन महिलाएं कैसे बताएं दर्द शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के जरिये यह जताया था कि महिला फरियारियों को सर्वाधिक कठिनाई थानों में अलग टायलेट न होने को लेकर है।

थाने में तहरीर देने से लेकर पूछताछ को लेकर कई बार कई घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में थानों पर उनके लिए अलग टायलेट ना होना अखरता है। खबर को डीआईजी/एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह थानों में पिंक टायलेट का निर्माण कराएं। जहां थानों पर टायलेट की व्यवस्था है और उपयोग में नहीं है, उसे मरम्मत कराएं। एसएपी के इस निर्देश की देन रही कि बुधवार को पुलिस चौकी के पहले पिंक टायलेट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह होती है कठिनाई

थानों महिला फरियादियों के अलग से शौचालय न होने पर उन्हें कठिनाई होती है। वह संकोच के कारण किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं। अब उन्‍हें यह कठिनाई नहीं रहेगी। एसएसपी के निर्देश से सभी थानाध्यक्ष थानों पर पिंक टायलेट का निर्माण करा रहे हैं। आने वाले दिनों में गोरखपुर जिले के सभी थानों पर महिलाओं के लिए अलग से टायलेट की व्‍यवस्‍था मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी