पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी : चिरंजीव

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बनाए संवाद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:52 PM (IST)
पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी : चिरंजीव
पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी : चिरंजीव

जागरण संवाददाता, दुबौला, बस्ती: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा हरदी मंडल की बैठक शनिवार को ओम शिव पांडेय उ.मा.वि हरदी में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिकू की अध्यक्षता में हुई।

मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि कार्यकर्ताओं की यह पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह घर-घर जाकर लोगों से संवाद बनाएं और उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएं। यह भी जानें क्या समाज के सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। कहा केंद्र और प्रदेश सरकार सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। संचालन मंडल महामंत्री माता प्रसाद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अनूप श्रीवास्तव, वासुदेव त्रिपाठी, इंद्रदेव उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम जनम कन्नौजिया, श्याम लाल यादव, राज बहादुर चौधरी, शिवम अग्रहरि आदि मौजूद रहे। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति सल्टौआ (भानपुर)बस्ती: शनिवार को सेखुई गांव में भाजपा सोनहा मंडल अध्यक्ष अरविद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विनोद शुक्ल ने सभी बूथ प्रभारियों से कहा कि गांव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की नीतियों व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए।

विशिष्ट अतिथि अरविद श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ कमेटी के बल पर ही पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभाकर जिला पंचायत के चुनाव जीत दर्ज कराई जा सकती है। नरेंद्र चंचल त्रिपाठी ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस मौके पर ब्लाक संयोजक चंद्रभान गुप्त , मंडल प्रभारी रामनिवास गिरी , कृपा शंकर श्रीवास्तव , इंद्रसेन उपाध्याय, विश्वनाथ पासवान , सुखमंगल सिंह, विश्राम प्रधान, जितेंद्र यादव, सूर्यकिशोर शुक्ल, जितेंद्र अग्रहरि, झब्बू चौधरी, वृजेश पांडेय,जगदीश चौधरी, गोपाल सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी