मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अस्पताल के इंसेफ्लाइटिस वार्ड मेडिकल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों में फल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके स्वजन से वार्ता कर हाल जाना। उपस्थित डा. एएम भाष्कर डा. एवी त्रिपाठी से अस्पताल की व्यवस्था पर चर्चा की और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:31 AM (IST)
मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

महाराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित उनका हाल जाना और पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर में लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अस्पताल के इंसेफ्लाइटिस वार्ड, मेडिकल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों में फल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके स्वजन से वार्ता कर हाल जाना। उपस्थित डा. एएम भाष्कर, डा. एवी त्रिपाठी से अस्पताल की व्यवस्था पर चर्चा की और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, प्राक्कलन समिति सभापति ज्ञानेंद्र सिंह,जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी मरीजों में फल वितरित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व कार्यक्रम संयोजक बलराम दूबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण कर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर का कार्य सराहनीय है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जिला मंत्री सरोज पांडेय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रक्तदान शिविर के संयोजक शिवेंद्र उपाध्याय, भीम प्रसाद, मासूम रजा, प्रेम प्रकाश सिंह, पवन श्रीवस्तव, सानन्दन पटेल, लाल जी गुप्ता, रमेश मोदनवाल, राकेश अग्रहरि, राघवेंद्र मिश्र, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय, मन्नू जायसवाल, अमृत जायसवाल, रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी से मिले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 सितंबर को जिले में संभावित दौरे को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महराजगंज में बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के संबंध में भी वार्ता हुई। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश व बाढ़ के कारण जनपद में किसानों की फसल समेत कई महत्वपूर्ण सड़कों की क्षति हुईं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री की बातों को गम्भीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन करा कर राहत राशि दी जाएगी। टूटी सड़कों का भी जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी