देवरिया में सलेमपुर से भागलपुर तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा

देवरिया में सलेमपुर से भागलपुर तक फोनलेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। परीक्षण के बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बनने से लोगों को सहुलियत मिलेगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:23 PM (IST)
देवरिया में सलेमपुर से भागलपुर तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा
देवरिया में सलेमपुर से भागलपुर तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया में सलेमपुर से भागलपुर तक फोनलेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। परीक्षण के बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बनने से लोगों को सहुलियत मिलेगी।

काफी दयनीय है 20 किमी सडक की स्थिति

गोरखपुर से देवरिया होकर सलेमपुर तक फोरलेन का कार्य पूरा होने के कगार पर है। कार्य तेजी से चल रहा है। सलेमपुर से भागलपुर तक करीब 20 किलोमीटर सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। इस पर चलना मुश्किल है। इसको फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है। जनप्रतिनिधियों की तरफ से भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से फोरलेन बनाने का प्रस्ताव पिछले दिनों तैयार किया गया। जिसे लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय लखनऊ को भेजा गया है।

283.22 करोड खर्च होने का है अनुमान

इसके निर्माण पर करीब 283.22 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। प्रस्तावित फोनलेन के बन जाने से गोरखपुर से बलिया तक आवागमन सुलभ हो जाएगा। कई वर्षों से टूटी व गढ्ढायुक्त सड़क से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। फोरलेन के लिए धनौती ढाले पर उपरगामी पुल भी प्रस्तावित है। इस पुल पर विद्युत व्यवस्था सुदृढ करने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजकर इस्टीमेट तैयार करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से फोरलेन निर्माण के लिए प्रस्ताव भले ही भेज दिया गया है लेकिन भागलपुर में नया पुल निर्माण के लिए अभी प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ है।

परीक्षण के बाद शासन को भेजा जाएगा प्रस्‍ताव

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के सहायक अभियंता बीके गुप्‍ता ने बताया कि सलेमपुर से भागलपुर के बीच करीब 20 किमी दूरी तक फोरलेन का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। प्रस्ताव का परीक्षण किए जाने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। निर्माण पर 283.22 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी