देवरिया में बाढ़ से बचाव के लिए परियोजनाएं तैयार, मुख्‍य अभियंता समिति की बैठक में मुहर का इंतजार

देवरिया जिले में सरयू राप्ती गोर्रा व छोटी गंडक नदियों में बाढ़ व कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की तरफ से 23 परियोजनाएं तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। 12 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली मुख्य अभियंता समिति की बैठक में इनका भविष्य तय होगा।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:50 AM (IST)
देवरिया में बाढ़ से बचाव के लिए परियोजनाएं तैयार, मुख्‍य अभियंता समिति की बैठक में मुहर का इंतजार
देवरिया में बाढ़ से बचाव के लिए परियोजनाएं तैयार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया जिले में सरयू, राप्ती, गोर्रा व छोटी गंडक नदियों में बाढ़ व कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की तरफ से 23 परियोजनाएं तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। 12 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली मुख्य अभियंता समिति की बैठक में इनका भविष्य तय होगा। स्वीकृति मिलने के बाद इसी माह होने वाली उप्र राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की तकनीकी सलाहकार समिति व स्थायी संचालन समिति की बैठक में मुहर लगेगी।

राप्ती नदी की परियोजनाएं

राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध पर ग्राम नीबा कटान स्थल के पास सुरक्षा कार्य लागत 3.68 करोड़, ग्राम बनकटी कटान स्थल पर सुरक्षा कार्य लागत 5.12 करोड़, नगवा छापर तटबंध पर राक टो फिल्टर का निर्माण लागत 4.21 करोड़, मदनपुर-केवटलिया तटबंध पर कटान निरोधक कार्य लागत 1.01 करोड़, नकईल-डहरौली तटबंध व नकईल सेमरौना तटबंध पर ग्राम तलसपुरवा के पास कटान निरोधक कार्य लागत 9.21 करोड़, बाएं तट पर निर्मित नगवा छपरा तटबंध पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य लागत 47.33 करोड़, नकईल-सेमरौना तटबंध पर स्पर के रेस्टोरेशन व कटान निरोधक कार्य लागत 10.90 करोड़, नकईल-सेमरौना तटबंध पर कटान निरोधक कार्य लागत 10.62 करोड़।

गोर्रा नदी की परियोजनाएं

गोर्रा नदी के बाएं तट पर निर्मित पांडेय माझा-जोगिया तटबंध के सीपेज नियंत्रण के लिए राक टो फिल्टर परियोजना लागत 7.73 करोड़, पचलड़ी तटबंध के ग्राम रतनपुर के सामने कटान निरोधक कार्य लागत 5.37 करोड़, नदी के बाएं तट पर भुसवल-पिड़रा तटबंध व पिड़रा करनपुर तटबंध, दाएं तट पर स्थित पलिया छपरा तटबंध पर राक टो फिल्टर निर्माण कार्य लागत 4.16 करोड़, ग्राम बहोरा दलपतपुर के पास, नारायणपुर के पास व ग्राम गाजन डहरौली के पास कटान निरोधक कार्य लागत 9.88 करोड़, बाएं तट पर पिड़रा-करनपुर तटबंध पर ग्राम पिड़रा के पास व ग्राम करनपुर के पास कटान निरोधक कार्य 3.45 करोड़। बथुआ नाले के दाएं तट पर स्थित नकईल-सेमरौना तटबंध के किमी 4.450 से 4.600 के मध्य पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य परियोजना 41.99 करोड़। कोईलार नाला के किमी दो पर वीआरवी निर्माण

छोटी गंडक नदी से जुड़ी परियोजनाएं

छोटी गंडक नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम समूह जिगिना मिश्र, भरहेचौरा व तेनुआ के बाढ़ सुरक्षा कार्य लागत 10.32 करोड़, परासी-चकलाल चनुकी तटबंध पर कटान निरोधक कार्य लागत 4.94 करोड़, नवलपुर-अमौना तटबंध पर ग्राम नादघाट के पास एवं बाएं तट पर निर्मित जिरासो बड़कागांव तटबंध पर ग्राम बैदवलिया व भवन टोला के पास कटान निरोधक कार्य लागत 5.88 करोड़, राजस्व ग्राम बैकुंठपुर के सामने बाढ़ सुरक्षा कार्य लागत 2.02 करोड़, सदर तहसील के तरकुलवा ब्लाक में नदी के दाएं तट पर स्थित अहिरौली मोगलपुरा ग्राम समूह के पास कटान निरोधक कार्य लागत 3.69 करोड़।

घाघरा नदी की यह हैं परियोनाएं

घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित छित्तूपुर-भागलपुर तटबंध के डाउन स्ट्रीम में भागलपुर कस्बे के सामने कटान निरोधक परियोजना लागत 11.23 करोड़, तुर्तीपार चूरिया तटबंध पर कटान निरोधक कार्य लागत 11.95 करोड़।

मुख्‍यालय को भेजा गया प्रस्‍ताव

बाढखंड के अधिशासी अभियंता नरेंद्र जडिया ने बताया कि 23 परियोजनाएं तैयार कर मुख्यालय भेजी गई हैं। स्वीकृति व धन आवंटन के लिए मुख्य अभियंता समिति की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी