Oxygen in Gorakhpur: गोरखपुर में मोदी केमिकल्स के विस्तारित आक्सीजन प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन

मोदी केमिकल्स के संचालक उद्यमी प्रवीण मोदी ने बताया कि पहले से उनके दो प्लांट गीडा में संचालित हो रहे हैं। अयोध्या में भी एक प्लांट था लेकिन कतिपय कारणों से बंद पड़ा था। वहां से मशीनें भी नहीं आ पा रही थीं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 03:55 PM (IST)
Oxygen in Gorakhpur: गोरखपुर में मोदी केमिकल्स के विस्तारित आक्सीजन प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन
आक्सीजन के प्लांट पर रिफलिंग होता आक्सीजन सिलेंडर। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में स्थापित मोदी केमिकल्स के आक्सीजन प्लांट का विस्तार पूरा हो गया है और रविवार से इसमें 1200 अतिरिक्त सिलेंडर का उत्पादन भी शुरू हो गया। प्लांट का यह विस्तार मुख्यमंत्री के प्रयास से हुआ है। अयोध्या में बंद पड़े प्लांट में मशीनें लंबे समय से फंसी थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद यह मशीनें मोदी केमिकल्स को प्राप्त हुईं और एक सप्ताह के भीतर इन्हें गोरखपुर शिफ्ट कर उत्पादन बढ़ा दिया गया। अब इस कंपनी में करीब 3200 सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है।

1200 अतिरिक्त आक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन हो सकेगा तैयार

मोदी केमिकल्स के संचालक उद्यमी प्रवीण मोदी ने बताया कि पहले से उनके दो प्लांट गीडा में संचालित हो रहे हैं। अयोध्या में भी एक प्लांट था लेकिन कतिपय कारणों से बंद पड़ा था। वहां से मशीनें भी नहीं आ पा रही थीं। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री को हुई तो उनके प्रयास से मशीनें मिल गईं और उत्पादन शुरू हो गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समय से अस्पतालों व लोगों को आक्सीजन देने की पूरी कोशिश की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए लाए जा रहे छोटे सिलेंडर में निश्शुल्क आक्सीजन भरी जा रही है।

दो हजार सिलेंडर और बढ़ाने की तैयारी

प्रवीण मोदी ने बताया कि इस आपात काल में वह 2000 आक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन और बढ़ाने की तैयारी में है। अलग कंपनी के नाम से देवरिया व बस्ती में प्लांट लगाने की योजना है। दोनों ही स्थानों पर एक-एक हजार सिलेंडर का उत्पादन होगा। लंबे समय से आक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में सक्रिय प्रवीण मोदी ने लगातार अपने यहां आक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी