प्रियंका गांधी का 10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:40 PM (IST)
प्रियंका गांधी का 10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस
प्रियंका गांधी का दस लाख कैलेंडर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। - सोशल मीडिया से साभार

गोरखपुर, जेएनएन। नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। CAA-NRC के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

यूपी में घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : विश्‍वविजय

यूपी कांग्रेस का महासचिव विश्‍वविजय सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश व देखरेख में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी न्याय पंचायत की बैठक कर रही है। बैठक में न्याय पंचायत के सभी गांवों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। न्याय पंचायत अध्यक्ष के चयन के साथ ही ब्लाक कमेटियों के निर्माण कर गांवों में संगठन खड़ा कर पंचायत व विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में यूपी कांग्रेस काम कर रही है। 

chat bot
आपका साथी