त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के 25 अक्टूबर को जनपद आगमन पर फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बीएसए परिसर मैदान में 25 अक्टूबर को आयोजित जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:30 AM (IST)
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम मोदी
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम मोदी

सिद्धार्थनगर: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर को जनपद आगमन पर फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बीएसए परिसर मैदान में 25 अक्टूबर को आयोजित जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर के आसपास व मेडिकल कालेज के रास्ते पर बने घरों को चिह्नित किया जा रहा है। इन घरों की छतों पर सुरक्षा बल की तैनाती पीएम के आगमन के पूर्व से कर दी जाएगी। शहर के होटल, लाज की निगरानी अभी से शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अभिसूचना इकाई को सक्रिय रहने को कहा गया है। इनसे पल- पल की गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जा रही है। उनकी सुरक्षा तीन स्तरीय होगी। एसपीजी, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे।

भारत-नेपाल सीमा पर कार्यक्रम से 48 घंटे पहले चौकसी बढ़ा दी जाएगी। सीमा क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी रहेगी। बार्डर से कौन व्यक्ति आ रहा है,कौन जा रहा है,सबका नाम नोट किया जाएगा। चेकिग करने के बाद ही उन्हें आने जाने दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर में आने जाने वाले हर व्यक्ति की निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी। सभी नाकों पर सीसी कैमरा लगाया जाएगा। वायस रिकार्डर भी लगेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से सीसी कैमरे सभी प्वांइट पर लगाए जाएंगे।

लगेंगे 90 सीसी कैमरे

पीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सीसी कैमरे भी मददगार बनेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 50 और शहर के सभी नाकों पर 40 कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। वह तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी