रामगढ ताल के सामने विकसित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में तैयारियां तेज, लगाई जा रही म्यूरल पेंटिंग

रामगढताल के सामने महंत दिग्विजयनाथ पार्क की स्‍थापना की गई है। जल्‍दी ही इसका लोकार्पण मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करने वाले हैं। लोकार्पण की तैयारियां की जा रही है। पार्क में सुबह टहलने वालों के लिए ओपेन जिम भी स्‍थापित किया जाएगा।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:15 AM (IST)
रामगढ ताल के सामने विकसित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में तैयारियां तेज, लगाई जा रही म्यूरल पेंटिंग
महंत ि‍दिग्विजयनाथ पार्क में लगाई जा रही म्‍यूरल पेंटिंग। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रामगढ़ताल के सामने विकसित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रतिमा के पीछे की दीवार पर म्यूरल पेंटिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। म्यूरल पेंटिंग के जरिए उनकी जीवन यात्रा चित्रित की जा रही है। 23 सितंबर को दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित मंच का लोकार्पण करेंगे।

पार्क में स्‍थापित की गई है आदमकद प्रतिमा

दिग्विजयनाथ पार्क में सर्किट हाउस की ओर महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने ही एक भव्य मंच भी बनाया गया है। मंच पर पत्थर लगाने का काम चल रहा है। प्रतिमा के पीछे की दीवार पर लगाई जा रही म्यूरल पेंटिग पर चित्रों के माध्यम से महंत दिग्विजयनाथ के जीवन की प्रमुख घटनाओं को उकेरा जा रहा है। इसमें राम मंदिर के लिए किया गया उनका संघर्ष भी नजर आएगा।

जीडीए उपाध्‍यक्ष ने लिया पार्क का जायजा

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने दोपहर बाद मौके का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। गुरुवार की शाम जीडीए उपाध्यक्ष के साथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा के कुलसचिव प्रदीप राव, एमपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार सिंह व महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा अनावरण की तैयारियों का जायजा लिया था।

बढ़ेगी पार्क की रौनक

महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई जा रही है। उसके बाद त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम होगा और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क होगा, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। यहां पाथ वे पर आर्नामेंटल लाइट लगाई जाएगी।

पार्क में होगा ओपेन जिम

जीडीए उपाध्‍यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताय कि महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। म्यूरल पेंटिंग लगाने का काम चल रहा है। पार्क में लाइट लगाने एवं ओपेन जिम भी रहेगा। इसका काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी