गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, कोटेदारों से खरीदे जाएंगे दस लाख बोरे

मंडल के तीनों जिलों में 120 क्रय केंद्र बनाने के लिए आए प्रस्ताव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:36 PM (IST)
गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, कोटेदारों से खरीदे जाएंगे दस लाख बोरे
गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, कोटेदारों से खरीदे जाएंगे दस लाख बोरे

एसके सिंह,बस्ती : मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से खरीद शुरू की जानी है। इसके लिए क्रय केंद्र के साथ ही बोरा और धन और स्थल का इंतजाम किया जाने लगा है। खरीद के लिए तीनों जिलों में 120 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। तीनों जिलों में अपर जिलाधिकारी को खरीद प्रभारी अधिकारी नामित कर किया गया है।

गत वर्ष बस्ती में 105, सिद्धार्थनगर में 120 और संतकबीर नगर में 50 क्रय केंद्र खोले गए थे। इस साल अब तक मंडल के तीनों जिलों में 120 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं जिसमें बस्ती से 20, सिद्धार्थनगर से 48 और संतकबीरनगर से 34 क्रय केंद्रों के नाम आए हैं। मंडल के सभी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी क्रय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर गेहूं खरीद की तैयारी में लगे हुए हैं। कोटेदारों से खरीदे जाएंगे दस लाख बोरे

इस बार गेहूं खरीद अभियान के लिए दस लाख बोरे कोटेदारों से जुटाए जाने हैं। इन्हीं बोरों में गेहू की खरीदारी होगी। बस्ती जिले में सर्वाधिक पांच लाख बोरों की खरीदारी कोटेदारों से की जानी है। सिद्धार्थनगर जिले में तीन लाख और संतकबीर नगर में ढाई लाख बोरे जुटाए जाने हैं। प्रति बोरी 22 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इस तरह कोटेदारों को इसमें भी फायदा होने जा रहा है। कोटेदारों से बोरों की खरीद शुरू हो गई है। बस्ती जिले में पचास हजार बोरे जुटाए जा चुके हैं। यह रही बोरों की स्थिति

जनपद बोरे की मांग कुल खरीद

बस्ती पांच लाख 50 हजार

सिद्धार्थनगर तीन लाख 00

संतकबीरनगर ढाई लाख 00 गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू की जानी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंडल के तीनों जिलों में 120 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। खरीद सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दस लाख खाद्यान्न बोरे कोटेदारों से क्रय किए जाने हैं। इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।

एसपी मिश्र,संभागीय खाद्य नियंत्रक बस्ती मंडल

chat bot
आपका साथी