चल रही थी राम के राज्याभिषेक की तैयारी, कैकेयी हठ के चलते मिल जाना पडा वनवास

मानसरोवर मैदान में चल रही रामलीला में भगवान राम की वनयात्रा निषाद मिलन व चित्रकूट विश्राम का मंचन किया गया। भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कैकेयी के हठ पर महाराज दशरथ को कठोर निर्णय लेना पड़ा।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:17 AM (IST)
चल रही थी राम के राज्याभिषेक की तैयारी, कैकेयी हठ के चलते मिल जाना पडा वनवास
मानसरोवर की रामलीला में राम को वन जाने का आदेश देते राजा दशरथ। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रामलीला समिति आर्य नगर के तत्वावधान में शुक्रवार को मानसरोवर मैदान में भगवान राम की वनयात्रा, निषाद मिलन व चित्रकूट विश्राम का मंचन किया गया। भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कैकेयी के हठ पर महाराज दशरथ को कठोर निर्णय लेना पड़ा। दुखी मन से भरत को राजगद्दी व भगवान राम को वनवास जाने का उन्होंने आदेश दे दिया। मंच पर पूरा माहौल बदल गया। अयोध्यावासियों के दुख को प्रदर्शित करने की कलाकारों ने पूरी कोशिश की।

भगवान की आरती के बाद शुरू हुई रामलीला

भगवान की आरती के बाद उत्सवपूर्ण माहौल में रामलीला शुरू हुई लेकिन दृश्य बदलते देर नहीं लगी और मंच पर उपस्थित अयोध्या नगरी उदासीन हो गई। भगवान राम ने पिता के आदेश से अयोध्या छोड़ दी। उनके साथ सीता व लक्ष्मण भी जाने लगे। उन्हें अयोध्यावासी नगर के बाहर छोडऩे गए और दुखी मन से लौटे। प्रस्तुति जीवंत थी, दर्शक अंत तक मंच से जुड़े रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष रेवती रमण दास, महामंत्री पुष्प दंत जैन, विकास जालान, मनीष सर्राफ, जीतू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

केवट की चतुराई पर मुस्कराए राम

बर्डघाट रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भवगवान राम व केवट संवाद का मंचन किया गया। प्रभु चरणों की सेवा के लिए लालायित केवट को अवसर मिल गया। चित्रकूट जाते समय गंगा पार कराने को लेकर केवट ने जब कहा कि आपके पैरों में जादू है। सुना है पत्थर उनसे टकराकर स्त्री बन गया। इसलिए उन चरणों को बिना धुले नाव पर आपको चढ़ाया और मेरी नाव स्त्री हो गई तो मेरी आजीविका नष्ट हो जाएगी, साथ ही परिवार में एक सदस्य बढ़ जाएगा। उसकी चतुराई पर भगवान राम मुस्कराए और पैर धोने के लिए इशारा किया। केवट प्रसन्न हो गया।

कालाकारों की प्रस्‍तुति ने मोहा मन

रामलीला में अलग-अलग पात्र निभा रहे कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महामंत्री अनूप अग्निहोत्री, दिनेश सर्राफ, भरत जालान, हरिद्वार वर्मा, अभिनव अग्रवाल, मनीष राज बरनवाल, अनुराग मझवार, आशीष बरनवाल, प्रवीण चतुर्वेदी, दिनेश गुप्ता, संदीप शर्मा, विक्की मिश्रा, हरेंद्र वर्मा, मदन अग्रहरी, संजय बरनवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी