गोरखपुर शहर को कैसे किया जाए कूड़ा मुक्त, अधिकारियों ने बनाई योजना Gorakhpur News

नगर निगम के गेस्ट हाउस में शुरू हुई बैठक देर तक चली। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अफसरों और सफाई सुपरवाइजरों से कूड़ा उठाने के समय और मात्रा की जानकारी ली। साथ ही कूड़ा निस्तारण तेजी से करने को कहा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 03:31 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 04:08 PM (IST)
गोरखपुर शहर को कैसे किया जाए कूड़ा मुक्त, अधिकारियों ने बनाई योजना Gorakhpur News
नगर निगम के गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह। सौ.नगर निगम।

गोरखपुर, जेएनएन। शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अफसरों के साथ चार घंटे मंथन किया। गलियों से समय से कूड़ा उठान, डस्टबिन रखकर कूड़ा डालने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने का नगर आयुक्त ने निर्देश दिया।

नगर निगम के गेस्ट हाउस में शुरू हुई बैठक देर तक चली। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अफसरों और सफाई सुपरवाइजरों से कूड़ा उठाने के समय और मात्रा की जानकारी ली। साथ ही कूड़ा निस्तारण तेजी से करने को कहा। नालियों में बाहर से कूड़ा आने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि ज्यादातर गलियों की नालियां सिल्ट से भरी मिल रही हैं। सफाई के साथ ही इन नालियों की भी सफाई हो तो सिल्ट जमा ही नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों को पूरी तरह साफ कराया लिया जाए। यदि नाले और नालियां साफ नहीं हुए तो बरसात के दिनों में काफी परेशानी होगी। इसलिए पहले से ही तैयारी जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि जहां नाले की सफाई हो वहां पर सिल्‍ट को रखना नहीं है, क्‍योंकि यही कूड़ा दोबारा नालियों में जमा होएंगी।

यहां रखे जाएंगे डंपर डस्टबिन

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के पास 350 डंपर डस्टबिन हैं। यह डस्टबिन नगर निगम परिसर और उर्वरक नगर स्थित मवेशीखाना में रखे हैं। इन डस्टबिन को इंजीनियङ्क्षरग कालेज, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर, गोपलापुर, गिरधरगंज, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, दाउदपुर, सिविल लाइंस प्रथम, सिविल लाइंस द्वितीय, अलहदादपुर, रायगंज, बेतियाहाता, महुई सुघरपुर, महेवा, नौसढ़, झरना टोला में रखे जाएंगे। तारामंडल इलाके में व्यापार कर कार्यालय के पास, वसुंधरा कालोनी, चूल्हा चौकी रेस्टोरेंट और कांशीराम आवास पानी टंकी के पास यह डस्टबिन रखे जाएंगे। इनमें इकट्ठा कूड़ा रोजाना उठाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी