North Eastern Railway: कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए नवंबर के पहले सप्‍ताह में हो सकता है चुनाव

5 नवंबर को अंतिम सूची जारी कर रेलवे प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगा। 4 या 5 दिसंबर को चुनाव होने की संभावना है। चुनाव के दिन ही परिणाम की घोषणा हो जाएगी। रेलवे के करीब 40 हजार मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:28 PM (IST)
North Eastern Railway: कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए नवंबर के पहले सप्‍ताह में हो सकता है चुनाव
पूर्वोत्‍तर रेलवे कर्मचारियों का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारी संगठन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव (गुप्त मतदान) का बिगुल फूंक दिया है। 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची जारी हो जाएगी। तीन नंबर को कर्मचारियों से प्रत्यावेदन मांगा गया है। 5 नवंबर को अंतिम सूची जारी कर रेलवे प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगा। 4 या 5  दिसंबर को चुनाव होने की संभावना है। चुनाव के दिन ही परिणाम की घोषणा हो जाएगी। रेलवे के करीब 40 हजार मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।

कर्मचारी संगठनों में चुनाव को लेकर उत्‍साह

चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा होते ही कर्मचारी संगठनों का उत्साह बढ़ गया है। संगठनों ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत किया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के प्रवक्ता एके सिंह के अनुसार नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे (एनएफआइआर) के महामंत्री डा. एम राघवैया पिछले साल से ही चुनाव कराने के लिए रेलवे बोर्ड पर दबाव बनाए हुए थे। मई 2019 में ही चुनाव होना था।

मान्यता के लिए छह साल पर होता है चुनाव

प्रत्येक छह साल पर चुनाव होता है। इसके पहले मई 2013 में चुनाव हुआ था। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने जीत हासिल कर मान्यता प्राप्त की थी। मान्यता प्राप्त करने वाला कर्मचारी संगठन रेलवे बोर्ड और प्रशासन के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक करने का अधिकारी होता है। रेलवे अपने सभी कार्यक्रमों में मान्यता प्राप्त संगठन को शामिल करता है। सभी निर्णयों से अवगत भी कराता है।

chat bot
आपका साथी