UP Police छेड़खानी कर रहे शोहदों को अब ऐसे 'ठीक' करेगी पुलिस Gorakhpur News

छेड़खानी करने वाले मनचलों को सुधारने के लिए पुलिस अलग तरह का अभियान चलाने जा रही है। पुलसि पहले समझाएगी नहीं माने तो घर जाकर माता-पिता को उनकी करतूत बताएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 11:01 AM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 04:11 PM (IST)
UP Police छेड़खानी कर रहे शोहदों को अब ऐसे 'ठीक' करेगी पुलिस Gorakhpur News
UP Police छेड़खानी कर रहे शोहदों को अब ऐसे 'ठीक' करेगी पुलिस Gorakhpur News

कुशीनगर, प्रद्युम्न कुमार शुक्ल। मनचलों को सुधारने के लिए पुलिस पहले समझाएगी। नहीं माने तो घर जाकर माता-पिता को उनकी करतूत बताएगी। इसके बाद भी शोहदों में सुधार नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज कर उन्हें सबक सिखाएगी।

स्कूल, कालेज, बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी रोकने के लिए ये तैयारी एंटी रोमियो स्क्वाड ने की है। ऐसे स्थानों पर पुलिस की टीम निगरानी कर रही है, जहां युवतियों का आना-जाना अधिक होता है। इसके तहत पुलिस ने एक हजार से अधिक जगहों पर चेकिंग करके 1150 मनचलों को रडार पर लिया है।

42 जगह लगती है मनचलों की जमघट

एंटी रोमियो स्क्वाड ने बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, तिलक चौक, बावली चौक समेत 42 जगहों को चिन्हित किया है, जहां छेड़खानी की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं। इन जगहों पर पुलिस की खास नजर है।

1090 अचूक हथियार

स्क्वाड प्रभारी बताते हैं कि छेड़खानी की घटना होने पर महिलाएं 1090 या 100 नंबर फोन कर शिकायत कर सकती हैं। 26 अक्टूबर से 112 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस 15 मिनट में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

यह भी जानें

शहर में छेड़खानी के लिए 42 स्थानों को संवेदनशील माना गया है।

एंटी रोमियो स्क्वाड 1179 लोगों को चेक कर चुकी है।

1150 लोगों का नाम-पता चेतावनी रजिस्टर में दर्ज है।

यौन अपराध से जुड़े 142 मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं।

एंटी रोमियो स्क्वाड से दिनभर की कार्रवाई की रिपोर्ट ली जाती है। पुलिस की टीम सार्वजनिक स्थानों पर नजर रख रही है। मनचलों को चेतावनी देने के बाद उनके घर जाकर समझाया जाएगा। इसके बाद भी वह नहीं सुधरे तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। - विनोद कुमार मिश्र, एसपी

chat bot
आपका साथी