मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने छह को लिया हिरासत में और रात में छोड़ा

महराजगंज कोल्हुई क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक मकान में दोपहर 12 बजे चल रही प्रार्थनासभा क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:15 AM (IST)
मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने छह को लिया हिरासत में और रात में छोड़ा
मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने छह को लिया हिरासत में और रात में छोड़ा

महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक मकान में दोपहर 12 बजे चल रही प्रार्थनासभा को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रार्थनासभा का आयोजन मतांतरण के लिए किया गया। हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान से छह लोगों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद रात दस बजे छोड़ दिया। जिन्हें हिरासत में लिया गया था, वे फरेंदा, नौतनवा व कोल्हुई क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार का कार्य करते हैं।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में ईसाई मत अपनाने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। वहां पहुंचने पर प्रार्थनासभा का आयोजन करने वाली महिला ने बताया कि यह मासिक प्रार्थनासभा थी और इसमें धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाता है। छापेमारी में कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि छह लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद सभी को चेतावनी देकर रात दस बजे छोड़ दिया गया। जांच में मतांतरण से संबंधित मामला नहीं मिला। हालांकि मौके से प्रार्थना सभा से जुड़ी धार्मिक किताबें, अगरबत्तियां, मोमबत्तियां बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मतांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन इससे संबंधित कुछ पुख्ता प्रमाण नहीं मिला।

---

देव स्थान की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद

कोल्हुई: कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव मोगलहां में देव स्थान की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर का घेराव कर लिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत किया गया।

मोगलहा में मजार,कर्बला और काली मंदिर के अलावा तमाम देव स्थान है। इसी हिदू देव स्थान पर एक सप्ताह पहले गंदगी को लेकर बवाल हुआ था, लेकिन गुरुवार को उसी स्थान की सफाई को लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गए और काफी बवाल हुआ। लेखपाल ने आकर नापी की।इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने शिकायत करने वालों का मकान घेरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नौतनवा रामसंजीवन मौर्य, सीओ फरेंदा सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी