बिना मास्क पकड़े गए 2185 लोग

देवरिया कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पांच दिन का विशेष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:15 AM (IST)
बिना मास्क पकड़े गए 2185 लोग
बिना मास्क पकड़े गए 2185 लोग

देवरिया: कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पांच दिन का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 2185 लोग बिना मास्क के पकड़े गए, जिनसे 22.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जा रही है। इसके लिए 18 उप निरीक्षकों, 41 दीवान, 267 सिपाहियों, 228 होमगार्डो व 11 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यह शिफ्टवार ड्यूटी दे रहे हैं।

लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सिपाही अपने-अपने क्षेत्र के कोरोना पाजिटिव मरीजों से मोबाइल के जरिये बातचीत भी कर रहे हैं। 1788 लोगों से बातचीत कर उन्हें पुलिस दवा भी उपलब्ध करा चुकी है।

---

लोगों के घरों तक सामान पहुंचा रही पुलिस

- यूपी 112 पर लोग लगातार फोन कर मदद मांग रहे हैं। इसमें दवा व अन्य सामान के साथ ही आक्सीजन की भी मांग की जा रही है। मेडिकल स्टोर से दवा व सामान की खरीदारी कर यूपी 112 की पुलिस लोगों के घरों तक पहुंचा रही है। वहीं आक्सीजन के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दे रही है।

---

पुलिस लाइन में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था

- पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। संक्रमित होने पर उन्हें इसमें रखा जा रहा है। खान-पान के साथ ही दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा सभी थानों पर सैनिटाइजर, फागिग मशीन, मास्क, तुलसी अर्क, आर्सेनिक एलबम 30 का वितरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी