हुक्काबार में पुलिस का छापा, दो हिरासत में Gorakhpur News

पैडलेगंज के पासा रेस्टोरेंट में हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस के पहुंचने पर रेस्टोरेंट से युवक भाग निकले। चौकी प्रभारी ने दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 09:34 AM (IST)
हुक्काबार में पुलिस का छापा, दो हिरासत में Gorakhpur News
हुक्काबार में पुलिस का छापा, दो हिरासत में Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार में शुक्रवार की रात पैडलेगंज चौकी प्रभारी ने छापा मार दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। छानबीन करने पर जलता हुआ हुक्का मिला। पैडलेगंज चौकी प्रभारी रंजीत सिंह बघेल को सूचना मिली कि चौराहे पर स्थित पासा रेस्टोरेंट में हुक्का पार्टी चल रही है। पुलिस के पहुंचने पर रेस्टोरेंट से युवक भाग निकले।  चौकी प्रभारी ने रेस्टोरेंट में मौजूद दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि चौकी प्रभारी ने पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

जल्‍द चलेगा अभियान

हुक्काबार बंद कराने के लिए पुलिस अभियान चलाएगी। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। सख्ती के बाद भी रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार में शाम के समय युवकों की भीड़ जुट रही है। जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

यहां पर संचालित हैं हुक्‍काबार

शहर के गोलघर, बैंक रोड, गांधी गली, मोहद्दीपुर, असुरन, मेडिकल कॉलेज रोड, देवरिया बाईपास, जेल बाईपास, रुस्तमपुर, गोरखनाथ रोड सहित 39 स्थानों पर अत्याधुनिक साज-सज्जा युक्त हुक्काबार हैं। इन सभी जगहों पर दोपहर व शाम के समय युवाओं के साथ ही कम उम्र के ब'चे बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मोटी कमाई होने की वजह से संचालक पाबंदी के बाद भी चुपके से हुक्काबार चला रहे हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। शहर क्षेत्र के सभी थाना व चौकी प्रभारी को अभियान चलाकर हुक्काबार बंद कराने का निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कई बार वायरल हुआ पार्टी का वीडियो

हुक्काबार में पार्टी किए जाने का वीडियो कई बार वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चला। छह जून को एसएसपी के निर्देश पर गोरखनाथ पुलिस ने जामियानगर मोहल्ले में स्थित तलब रेस्टोरेंट में छापा डाला तो संचालक समेत आठ लोग हुक्का पीते पकड़े गए। शाहपुर पुलिस ने जेल बाईपास रोड पर स्थित टेन टू इलेवन हुक्का बार में कार्रवाई की। वहां पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीन अगस्त को शाहपुर के संगम चौराहे पर स्थित हुक्काबार में डांस करने को लेकर युवकों के दो गुट में मारपीट हो गई। सूचना पर हरकत में आयी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आठ अगस्त को गोरखनाथ पुलिस ने हुक्काबार में पार्टी कर रहे संचालक समेत 40 युवकों को पकडऩे के बाद महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। 

chat bot
आपका साथी