Lockdown In Gorakhpur : यहां कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही लोगों को भोजन भी करा रही पुलिस

Lockdown पुलिसवालों के सख्त रवैये के कारण लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो रहा है। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारीऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल भी पेेेेश कर रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 03:08 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 07:55 PM (IST)
Lockdown In Gorakhpur  : यहां कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही लोगों को भोजन भी करा रही पुलिस
Lockdown In Gorakhpur : यहां कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही लोगों को भोजन भी करा रही पुलिस

गोरखपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती की बात हर ओर हो रही है। पुलिसवालों के सख्त रवैये के कारण जिले में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो रहा है। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर और दारोगा ऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। ये लोग शहर में घूमने वाले अद्र्धविक्षिप्तों, फुटपाथ पर रहने वाले परिवार और मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही बीमार लोगों की मदद करने को भी आगे आ रहे हैं।

मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले परिवार और अद्र्धविक्षिप्तों को कराया भोजन

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, इस मददगार मुहिम को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार सुबह वह काली मंदिर के पास भूखे-प्यासे घूम रहे अद्र्धविक्षिप्त लोगों को ब्रेड और चाय बांटते दिखे। उनके खाने का प्रबंध कराया। दोपहर में धर्मशाला चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय ने रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले मजदूरों को भोजन करवाया। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह भी मानवता की इस मुहिम में शामिल हैं। अपनी गाड़ी में भोजन व पानी का पैकेट लेकर चल रहे है। शुक्रवार की भोर में गोरखनाथ ओवरब्रिज आसपास रहने वाले मजदूरों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया। सफाई का ध्यान देते हुए भोजन करने से पहले सैनिटाइजर से सबका हाथ धुलवाया।

लॉकडाउन का सख्ती का पालन कराने के साथ जरूरतमंदों की कर रही मदद

शुक्रवार की दोपहर में प्रभारी निरीक्षक कैंट भोजन का पैकेट लेकर गश्त पर निकले। बेवजह घूमते लोगों को चेतावनी देकर घर भेजा। रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले 150 परिवार के लोगों को भोजन का पैकेट मुहैया कराया। पैडलेगंज चौकी प्रभारी वरुण सांकृत्यान ने विंध्यवासिनी पार्क के पास फुटपाथ पर रहने वाले मजदूरों को चावल, आटा, आलू मुहैया कराया। राशन न होने की वजह से शुक्रवार सुबह किसी के घर भोजन नहीं बना था। पुलिस के इस कार्य की सोशल मीडिया पर लोग काफी सराहना कर रहे हैं। पुलिस के जवान जिले में चप्पे-चप्पे पर पूरी तरह से मुस्तैद रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।

पेंट्रीकार में काम करने वालों को भेजा घर

राप्तीसागर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में काम करने वाले 22 कर्मचारी शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। जांच के बाद बाहर निकले, लेकिन देवरिया के लार जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। परेशान होकर सभी कर्मचारी रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा के पास पहुंचे। एसएसपी और थानेदार से बात कर चौकी प्रभारी ने बस से सभी कर्मचारियों को घर भेजा।

chat bot
आपका साथी