पुलिस पूछेगी- बच्चों सुबह की धूप से हमें क्या लाभ होता है- इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाएगी पुलिस

वाट्सएप फेसबुक ट्वीटर पर कुछ इसी तरह के सवालों व कहानियों के जरिये गोरखपुर पुलिस बच्चों को इम्युनिटी बूस्ट करने का मंत्र देगी। बच्चों को बताया जाएगा कि उनकी इम्युनिटी बेहतर रहेगी तो वह बीमारियों से बचे रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 10:22 AM (IST)
पुलिस पूछेगी- बच्चों सुबह की धूप से हमें क्या लाभ होता है- इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाएगी पुलिस
यूपी पुलिस बच्चों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाएगी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। बच्चों, सुबह की धूप से हमें क्या लाभ होता है। बच्चे, च्वनप्राश का सेवन क्यों करते हैं। योग और व्यायाम से क्या लाभ होता है। वाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर पर कुछ इसी तरह के सवालों व कहानियों के जरिये गोरखपुर पुलिस बच्चों को इम्युनिटी बूस्ट करने का मंत्र देगी। बच्चों को बताया जाएगा कि उनकी इम्युनिटी बेहतर रहेगी तो वह बीमारियों से बचे रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे।

सवालों के जरिये बताया जाएगा इम्युनिटी बूस्ट करने का तरीका

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर पुलिस भी कुछ इस तरह की तैयारी करने जा रही है। माह भीतर पुलिस की यह पहल देखने को भी मिलेगी। इसके लिए वह योग्य चिकित्सकों से संपर्क साधने जा रही है कि क्या तरीके अपनाकर बच्चों की शारिरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। 

चिकित्सकों से सलाह लेकर करेंगे बच्चों को कोविड नियमों के प्रति प्रेरित

बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, तभी वह कोरोना व अन्य बीमारियों से लड़ सकेंगे। बच्चों से जुड़ने के लिए पुलिस उनके अभिभावकों को माध्यम बनाएगी। पुलिस का मानना है कि अधिकांश बच्चे पुलिस से इंटरनेट मीडिया पर जुड़े हो नहीं सकते हैं। ऐसे थाना व बीट कांस्टेबल के वाट्सग्रुप से यह संदेश उनके अभिभावकों तक भेजा जाएगा। इसके अलावा फेसबुक ट्वीटर पर भी यह संदेश प्रसारित होगा। ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक यह संदेश पहुंचे। पुलिस का दावा है कि इस प्रयोग से निश्चित ही बहुत से बच्चों को लाभ होगा। बच्चों को पता चलेगा कि पुलिस अंकल उनका कुशल क्षेम पूछ रहे हैं।

इसकी तैयारी की जा रही है। अभी योग्य चिकित्सकों से सलाह ली जाएगी। उसके बाद संक्षेप में कहानी व सवालों के माध्यम से बच्चों को इम्युनिटी बूस्ट करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बच्चों को जागरूक करें। इससे अधिकांश बच्चों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। अधिकतम माह भीतर इस पहल की शुरुआत हो जाएगी। - दिनेश कुमार पी एसएसपी।

chat bot
आपका साथी