कोविड नियमों को लेकर सख्‍त हुई पुलिस, सार्वजनिक स्थल पर थूका तो भरा 2.87 लाख का जुर्माना

कोविड-19 महामारी को लेकर गोरेखपुर पुलिस बीते 29 जून से भी अभियान चला रही है। बीते 10 माह में वह सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को लेकर 2872 व्यक्तियों का चालान कर चुकी है। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में 12432 व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:02 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:02 AM (IST)
कोविड नियमों को लेकर सख्‍त हुई पुलिस, सार्वजनिक स्थल पर थूका तो भरा 2.87 लाख का जुर्माना
गोरखपुर में लॉकडाउन को लेकर पुलिस सख्‍त हो गई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त हो गई है। विशेष जरूरतमंदों को छोड़कर वह अब किसी को कोई और मौका देने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर थूकने के लिए 2872 व्यक्तियों का चालान किया है। इनसे 2.87 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।

रात्रि कर्फ्यू का किया उल्लंघन तो भरना पड़ा 13 लाख रुपये का जुर्माना

कोविड-19 महामारी को लेकर पुलिस बीते 29 जून से भी अभियान चला रही है। बीते 10 माह में वह सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को लेकर 2872 व्यक्तियों का चालान कर चुकी है। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में 12432 व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। इनसे 13.18 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है।

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी हो रही कार्रवाई

लोग शारीरिक दूरी पर ध्यान दें, इसलिए बाइक पर पीछे बैठने वालों का भी चालान किया जा रहा है। बीते 10 माह में पुलिस ने 7990 व्यक्तियों का चालान किया है। इनसे 20.14 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।

कोविड-19 महामारी को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

आरोप                         चालान की संख्या जुर्माना

मास्क न लगाने को लेकर 85783          87.43

सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 2872       2.87

रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में 12432          13.18

दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने पर 12432 20.14

कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। यह अभियान लोगों की भलाई के लिए है। ताकि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें और महामारी अंकुश लग सके। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। - दिनेश कुमार पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

लाकडाउन के उल्लंघन 21406 व्यक्तियों को गिरफ्तार

लाकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। अधिक से अधिक लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ताकि कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की जा सके। बता दें 25 मार्च 2020 से अबतक गोरखपुर पुलिस ने लाकडाउन के उलंघन में 14493 धारा 188 व 269 के मुकदमे में दर्ज किये हैं। इसमें 22599 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है और 21406 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 मार्च 2020 से अबतक 155445 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 445 वाहनों को पुलिस सीज कर चुके हैं। लाकडाउन के दौरान वाहनों का चालान करके पुलिस ने 5.54 रुपये शमन शुल्क वसूल चुकी है।

chat bot
आपका साथी