स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, चला सघन जांच अभियान

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की खोज में पुलिस के जवान जुटे रहे।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:23 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, चला सघन जांच अभियान
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, चला सघन जांच अभियान

सिद्धार्थनगर, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की खोज में पुलिस के जवान जुटे रहे। सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान किया। पूरे दिन पुलिस अलर्ट मोड में रही। वहीं नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने लोगों की सघन चे¨कग की। कोरोना संक्रमण को लेकर बाजार में भीड़ कम दिखी। स्कूल-कालेज बंद होने के कारण झंडे व अन्य सामग्रियों की बिक्री पर असर दिखाई दिया। सदर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बैंक समेत सार्वजनिक स्थानों पर सघन चे¨कग अभियान चलाया। पिकेट डयूटी लगा कर सार्वजनिक स्थानों की निगरानी कराई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी किया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्री व सामानों की जांच किया। शोहरतगढ़ कस्बा में पुलिस ने चे¨कग अभियान चलाया। सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार ¨सह के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बाजार में गश्त किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की जांच की। डुमरियागंज पुलिस ने एसओ कृष्णदेव ¨सह की अगुवाई में मंदिर चौराहा पर सघन चे¨कग अभियान चलाया। सड़क व पटरियों पर खड़े वाहन को लेकर भी पुलिस सख्त रही। करीब एक दर्जन वाहनों को थाने पर भेजा। पुलिस ने बढ़नी मार्ग पर भी सघन जांच की। बांसी कोतवाली पुलिस ने एसओ शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। नगर से होकर गुजरने वाले हर यात्री व राहगीरों के सामानों की तलाशी ली। ढेबरूआ पुलिस ने एसओ तहसीलदार सिंह व प्रभारी पुलिस चौकी बढ़नी महेश के नेतृत्व में बार्डर पर चे¨कग अभियान चलाया। सीमावर्ती बाजार बढ़नी में भी जांच की। नेपाल की ओर से आने वाले लोगों से सघन पूछताछ की।

chat bot
आपका साथी