पीएम मोदी ने मजबूत किया भारत-श्रीलंका मैत्री संबंध

कुशीनगर आए इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. के सीरी सुमेध थेरो ने कहा कि श्रीलंका के छात्र बड़ी संख्या में भारत पढ़ने आते हैं श्रीलंका की तीनों सेनाओं का अधिकांश प्रशिक्षण भारत में होता है दोनों देशों का संबंध प्राचीनकाल से है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:34 PM (IST)
पीएम मोदी ने मजबूत किया भारत-श्रीलंका मैत्री संबंध
पीएम मोदी ने मजबूत किया भारत-श्रीलंका मैत्री संबंध

कुशीनगर: बौद्ध धर्मावलंबियों के महातीर्थ कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन श्रीलंका की फ्लाइट से कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच प्राचीन काल से आ रहे मैत्री संबंधों को और मजबूत किया है। अब विश्व के सभी देशों के पर्यटक अधिक संख्या में कुशीनगर आ सकेंगे।

यह बातें इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. के सीरी सुमेध थेरो ने कही। वह उद्घाटन समारोह में सारनाथ से कुशीनगर आए थे। यहां जापान-श्रीलंका बुद्ध मंदिर में ठहरे हैं। कहा कि श्रीलंका भारत के 15 जगहों पर वायुसेवा से जुड़ा है। श्रीलंका के मेडिकल, आईटी के सर्वाधिक विद्यार्थी भारत में अध्ययन करते हैं। श्रीलंका की तीनों सेनाओं के अधिकांश सैनिकों का प्रशिक्षण भारत में ही होता है। पीएम मोदी जब भी श्रीलंका गए, वहां के बुद्ध मंदिरों का दर्शन किया और बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लिया। म्यांमार, जापान, थाईलैंड में भी जाने पर मोदी ने वहां के बुद्ध मंदिरों का दर्शन किया। यह उनके श्रद्धा भाव को प्रदर्शित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की सराहना की।

दो सौ बौद्ध भिक्षुओं का हुआ इलाज

कुशीनगर में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग दो सौ बौद्ध भिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि दी गई।

इस आयोजन का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. राम भरोस गुप्त ने किया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तराम मौर्य, चिकित्साधिकारी डा. धर्मवीर राम, चिकित्साधिकारी डा. पूजा वर्मा ने मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का उपाय व कोविड-19 से बचाव के उपाय के साथ स्वास्थ वर्धक आहार विहार के विषय में विस्तार से समझाया। प्रमोद कुमार शुक्ल, रवींद्र बहादुर सिंह, आदित्य कुमार दूबे आदि ने मरीजों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का उपाय बताते हुए योगासन का अभ्यास भी कराया। सुरेश चंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी