भूसा ले जाने की बात पर भाला घोंप कर एक व्‍यक्ति की हत्या, बेटा घायल

उसके बाद रामचंद्र सिंह घर के बाहर अपनी चौकी निकाल सो गए। थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर ट्राली से भूसा फिर लाया जाने लगा। रामचंद्र सिंह ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि अब यहां पर सोने के लिए चौकी बिछा ली है। इसलिए अब कल भूसा ले जाना।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:30 PM (IST)
भूसा ले जाने की बात पर भाला घोंप कर एक व्‍यक्ति की हत्या, बेटा घायल
हत्‍या के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाड़ी में रविवार की रात भूसा रखने से मना करने पर एक बुजुर्ग की भाला घोंप कर हत्या कर दी गई तथा  भाला लगने से उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।  उधर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम सोनाड़ी में  65 वर्षीय रामचंद्र सिंह और यशवंत सिंह पट्टीदार हैं। रविवार की रात यशवंत सिंह खलिहान से भूसा लाकर घर पर रखवा रहे थे। रामचंद्र के दरवाजे से होकर ट्राली से भूसा ले जाया जा रहा था।  दो ट्राली भूसा ले जाने के बाद रामचंद्र सिंह ने और भूसा लाने की बात पूछी तो यशवंत सिंह ने अगले दिन भूसा गिरने की बात कही। उसके बाद रामचंद्र सिंह घर के बाहर अपनी चौकी निकाल सो गए। थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर ट्राली से भूसा फिर लाया जाने लगा। रामचंद्र सिंह ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि अब यहां पर सोने के लिए चौकी बिछा ली है। इसलिए अब कल भूसा ले जाना। इसी दौरान यशवंत सिंह आ गए और विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि यशवंत सिंह ने भाला से रामचंद्र सिंह पर हमला कर दिया। भाला उनके पेट में घुस गया। वहीं पर मौजूद उनके बेटे राजू सिंह को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। उस पर भी भाला से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को इलाज के लिए स्वजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने रामचंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर राजू सिंह को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सोनाड़ी गांव से आरोपित यशवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी