Coronavirus: रेल हो या बस स्टेशन, भूल जा रहे शारीरिक दूरी व मास्क

रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन के सभी प्लेटफार्म खोलकर निश्चिंत हो गया है। यात्री स्टेशन पर प्रवेश करते ही शारीरिक दूरी का पालन व मास्क लगाना भूल जा रहे हैं। उन्हें कोई टोकने वाला भी नहीं है। ट्रेन की साधारण बोगी में अधिकतर यात्रियों ने मास्क नहीं लगाया था।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:54 PM (IST)
Coronavirus: रेल हो या बस स्टेशन, भूल जा रहे शारीरिक दूरी व मास्क
शारीरिक दूरी की अनदेखी करते रेल यात्री।

गोरखपुर, जेएनएन। अब तो कोरोनावायरस को लोग हंसी खेल समझने लगे हैं। कहीं पर भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। रेल हो या बस, हर जगह लापरवाही देखी जा सकती है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। उधर, रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन के सभी प्लेटफार्म खोलकर निश्चिंत  हो गया है। यात्री स्टेशन पर प्रवेश करते ही शारीरिक दूरी का पालन व मास्क लगाना भूल जा रहे हैं। उन्हें कोई टोकने वाला भी नहीं है।

ट्रेन की साधारण बोगी में अधिकतर यात्रियों ने मास्क नहीं लगाया था। पूछने पर वे जेब में खोजने लगे। एक सीट पर चार यात्री बैठे थे। बिहार के मुजफ्फरपुर से हिसार जा रहे विजय कुमार और श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने कंफर्म टिकट लिया है। गेट पर थर्मल स्कैङ्क्षनग हुई थी, लेकिन उसके बाद कोई पूछने नहीं आया है। गोरखपुर से दिल्ली जा रहे यात्री अमरनाथ ने बताया कि उत्तरी गेट की तरफ से प्लेटफार्म पर पहुंंचने वाले लोगों के लिए थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। दरअसल, वीआइपी, फस्र्ट क्लास और मुख्य गेट पर ही यात्रियों की जांच हो रही है। हाथ सैनिटाइज कराया जा रहा है, लेकिन यहां भी दिशा-निर्देशों का समुचित पालन नहीं हो रहा। बचाव व जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही हो रही है। कैब वे से होकर प्लेटफार्म नंबर एक और उत्तरी द्वार की तरफ से नौ नंबर पर जाने वाले यात्रियों की कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। 

रेलवे स्‍टेशनों पर किया जा रहा जागरूक

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। स्टेशन पर विभिन्न माध्यमों से यात्रियों को सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी