Gorakhpur Festival: सांसद रवि किशन ने किया काव्य पाठ, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सांसद ने गोरखपुर में बने एम्स से लेकर चीनी मिल और फर्टिलाइजर तक की चर्चा की। कहा कि रेल लेकर हवाई यातायात तक की व्यवस्था गोरखपुर में पहले से कई गुना बेहतर हुई है। चिडिय़ाघरों में गोरखपुर का चिडिय़ाघर अति विशिष्ट बन रहा है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 07:23 PM (IST)
Gorakhpur Festival: सांसद रवि किशन ने किया काव्य पाठ, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
गोरखपुर महोत्‍सव में काव्‍य पाठ करते सांसद रवि किशन।

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर महोत्सव में मुख्य मंच से सांसद रवि किशन काव्य पाठ किया और उसके बाद सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने काव्य पाठ में भी सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया।

सांसद ने गोरखपुर में बने एम्स से लेकर चीनी मिल और फर्टिलाइजर तक की चर्चा की। कहा कि रेल लेकर हवाई यातायात तक की व्यवस्था गोरखपुर में पहले से कई गुना बेहतर हुई है। चिडिय़ाघरों में गोरखपुर का चिडिय़ाघर अति विशिष्ट बन रहा है। रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर और राप्ती नदी के घाट का बदला स्वरूप गोरखपुर को प्रदेश ही नहीं, देश के प्रमुख पर्यटल स्थलों में स्थान दिलाने लगा है। गोरखपुर पर्यटन, उद्योग, रोजगार और फिल्म प्रोडक्शन के हब के रूप में उभर रहा है। वर्तमान में कई हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। आने वाले समय में लोगों का नया गोरखपुर देखने को मिलेगा। प्रदेश में बन रहे विकास के नए कीर्तिमान के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने घर-घर पहुंचाया रसोई गैस

गोरखपुर महोत्सव स्थल पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने स्टाल लगाया। सदर सांसद रवि किशन ने फीता काटकर स्टाल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना से उन घरों में भी रसोई गैस पहुंचा दी जिन्होंने लकड़ी पर भोजन बनाने को अपनी नियति मान ली थी। एचपी शानदार काम कर रहा है। वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्टाल पर एचपी गैस के सभी उत्पादों को रखा गया है। साथ ही लोगों को सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। कनेक्शन लेने और रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग की भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान अमित बाथम, प्लांट मैनेजर पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा निखारने में सहायक होगी प्रदर्शनी

गोरखपुर महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि यह प्रदर्शनी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा निखारने में सहायक होगी। हमारे देश के तमाम वैज्ञानिकों ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आगे चलकर यह बाल वैज्ञानिक भी देश झंडा दुनिया में बुलंद करेंगे। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के लिए प्रदर्शित सेंसरयुक्त जूता देखा और सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे ले जाने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए टेलीस्कोप को भी देखा और कहा कि लोगों को ग्रह, नक्षत्रों तथा ब्रह्मांड के रहस्यों की जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने कहा कि यह प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच है विज्ञान प्रदर्शनी। प्रदर्शनी के नोडल अमजद अली ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक वातावरण तैयार होने से ही सामाजिक विकास की नींव मजबूत होगी है। प्रदर्शनी में सौ विज्ञान माडल व पंद्रह वैज्ञानिक संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। बीस संस्थानों के बच्चों ने विज्ञान नाटक की प्रस्तुति की। इस अवसर पर प्रदर्शनी की समन्वयक डा.रेखा श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार दूबे, सुरेश कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, पप्पूलाल, इजहार अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी