गोरखपुर में बिच्छू गैंग की दहशत, इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीड‍ियो में द‍िखा इनका तांडव

वायरल वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में युवक सोमवार को हुए विवाद के मामले में एक पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर तांडव मचा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:23 PM (IST)
गोरखपुर में बिच्छू गैंग की दहशत, इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीड‍ियो में द‍िखा इनका तांडव
गोरखपुर में ब‍िच्‍छू गैंग की दहशत सामने आई है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के झरकटा गांव में बिच्छू गैंग के कारनामा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में गैंग में शामिल युवक हाथ में लाठी डंडा लेकर गांव में तांडव कर रहे हैं, लेकिन पुलिस घटना को संज्ञान में नहीं ले रही है। लोगों ने आइजीआरएस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है।

वीड‍ियो में तांडव मचा रहा है गैंग

वायरल वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में युवक सोमवार को हुए विवाद के मामले में एक पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर तांडव मचा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन वे लोग दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर वापस चले आए।

यह है घटना

बड़हलगंज की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके गई थीं। वहां एक महिला ने उन्हें मारा पीटा था। महिला की गुमटी तोड़ दी थी। बाद में बिच्छू गैंग के सदस्य महिला के मायके में जाकर तोड़-फोड़ की थी। रास्ते में उन्होंने एक महिला से छेड़खानी भी की थी।

जानिए क्या है बिच्छू गैंग

इस गैंग के लोग गैंग सदस्यों द्वारा मदद मांगने पर आधे घंटे के भीतर मौके पर जुटकर किसी की भी पिटाई करके फरार हो जाते हैं। कई घटनाओं में बिच्छू गैंग का नाम सामने आ चुका है। मिश्रौली गांव के भाजपा नेता के घर पर चढ़कर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर आदि चलाया था। इस मामले में भी इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेता ने बिच्छू गैंग घटना में शामिल होने की बात कही थी। होली के समय शिवपुर गांव में कुछ युवकों ने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में भी बिच्छू गैंग का नाम सामने आया था।

बिच्छू गैंग के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। अभी तक हुई घटना के बारे में उचित कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष को कहा गया है। - जगतराम कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी, गोला।

chat bot
आपका साथी