थाने में पंचायत, प्रेमी के साथ गई दो बच्‍चों की मां Gorakhpur News

यूपी के देवरिया में अवैध संबंध के एक मामले में थाने में पंचायत हुई लेकिन महिला नहीं मानी और वह अपने दो बच्‍चों के साथ प्रेमी के साथ चली गई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:02 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:01 PM (IST)
थाने में पंचायत, प्रेमी के साथ गई दो बच्‍चों की मां Gorakhpur News
थाने में पंचायत, प्रेमी के साथ गई दो बच्‍चों की मां Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जिले के बरहज थाने में पंचायत के दौरान महिला अपने गांव के ही प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। बात न मानने पर जान देने की धमकी देने लगी। पुलिस कर्मियों के घंटों समझाने के बाद प्रेमी के परिजन महिला को रखने को तैयार हो गए। महिला अपने दोनों ब'चों के साथ प्रेमी के घर चली गई।

उक्‍त महिला की शादी संभल जनपद में हुई है। महिला को दो बच्‍चे हैं और एक साल से मायके में रह रही है। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम हो गया। एक दिन पहले जब प्रेमी महिला से उसके घर में मिलने पहुंचा तो महिला के भाई ने दोनों को पकड़ लिया। शनिवार को मामला थाने में पहुंचा और घंटों पंचायत चली। उप निरीक्षक डा. पिंटू यादव ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह हो गया है। महिला अपने प्रेमी के घर चली गई है।

अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपित गिरफ्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गांव के ही एक किशोरी को पहले दबाव बनाकर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने इस्तखार अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसे कम्हरिया के समीप से गिरफ्तार किया गया।

जेल गया दुष्कर्म का आरोपित

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

साले की पत्नी के साथ हलाला का आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में कुप्रथा के नाम पर एक मुस्लिम महिला के साथ हैवानियत की गई। पति ने तलाक देकर अपने ही जीजा से महिला का हलाला कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति फरार है। रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का निकाह बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 दिसंबर 2013 को हुआ। महिला का पति सऊदी अरब चला गया। पति ने 2015 में सऊदी से ही पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने न्यायालय में आरोपित शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पत्नी को झांसे में लेकर पति ने मुकदमा वापस करा दिया। उसके बाद  पंचायत कराई। पंचायत में इस कुप्रथा को कायम रखते हुए पंचों ने महिला को किसी पुरुष से हलाला कराने का फरमान सुना दिया। इसके बाद पति ने पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज के एक गांव निवासी अपने जीजा को अपनी पत्नी को हलाला के लिए सौंप दिया। महिला को उसका जीजा रखे रहा। हलाला की अवधि खत्म होने के बाद उसके जीजा ने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद शौहर अपनी बात से मुकर गया तथा उसे रखने से इनकार कर दिया। वर्ष 2019 जुलाई में पीडि़ता ने एसपी के यहां शिकायत की। एसपी के आदेश पर बघौचघाट पुलिस ने शौहर और हलाला करने वाले आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष बघौचघाट संजय कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि हलाला करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

गायब किशोरी के मामले में सीबीआइ ने मांगी जानकारी

बाल गृह बालिका कांड की जांच कर रही सीबीआइ ने छह वर्ष पूर्व यहां से गायब हुई किशोरी के मामले में भी कोतवाली पुलिस से जानकारी मांगी है। 2018 में मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कोई सुराग नहीं लग सकी है। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट व एसआइटी द्वारा की गई विवेचना से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया है।

सीबीआइ ने तीन दिन पूर्व इस चर्चित कांड को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पूरक चार्जशीट भी दाखिल की थी। टीम की नजर इस बिन्दु पर भी है कि छह वर्ष पूर्व गायब हुई किशोरी को लेकर अब तक कोई सुराग क्यों नहीं लगा? पुलिस की जांच किस ओर चल रही है? इसके साथ ही इस कांड से जुड़े हर पहलू पर अपनी नजर डाल रही है। इससे यह माना जा रहा है कि मामले में कुछ नए तथ्य प्रकाश में आएंगे तो आरोपितों का गिरेबां और कसेगा।

यह है मामला

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को 2014 में बरामद किया।  मां ङ्क्षवध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका को सौंप दिया। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को संस्था से गायब कर दिया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सितंबर 2018 में संस्था मुकदमा दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी