Today's Major Programs In Gorakhpur: दिव्यांग छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी आज, जानिए शहर में और क्या होगा खास

राजकीय बौद्ध संग्रहालय (संस्कृति विभाग) शनिवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करेगी। यह आयोजन दिव्यांग छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे हुमांयूपुर स्थित मूकबधिर विद्यालय में होगी। विजेता प्रतिभागियों को उसी दिन दोपहर 12.30 बजे पुरस्कृत किया जाएगा।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:15 AM (IST)
Today's Major Programs In Gorakhpur: दिव्यांग छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी आज, जानिए शहर में और क्या होगा खास
चित्रकला प्रदर्शनी में दिव्‍यांग छात्र दिखाएंगे दमखम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : राजकीय बौद्ध संग्रहालय (संस्कृति विभाग) शनिवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करेगी। यह आयोजन दिव्यांग छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे हुमांयूपुर स्थित मूकबधिर विद्यालय में होगी। विजेता प्रतिभागियों को उसी दिन दोपहर 12.30 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डा. मनोज कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पचास से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी।

आज नाचते हुए 27 किमी जाएंगे 53 कलाकार

जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डांस रैली निकलेगी। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर चौरीचौरा स्थित शहीद स्मारक तक डांस की शक्ल में पहुंचेगी। ये अब तक सबसे अनूठा कार्यक्रम है, जिसे-यूपी 53 डांस रिकार्ड का नाम दिया गया है। रैली में शामिल 53 कलाकार चौरीचौरा शहीद स्मारक तक 27 किलोमीटर की यात्रा डांस करते हुए पूरी करेंगे। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन सुबह सात बजे झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे।

मियां साहब का स्वागत करेगी इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के निर्विरोध के सदस्य चुने जाने पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी शनिवार को इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीं अदनान फर्रुख शाह मियां साहब का स्वागत करेगी। मियां साहब तीसरी बार बोर्ड के सदस्य बने हैं। कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद हुसैन एवं संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने बताया कि मियां साहब उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य बनकर गोरखपुर का मान बढ़ाया है, इसलिए शनिवार को दोपहर 12 बजे मोहद्दीपुर स्थित मियां साहब के हाता में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पचास से ज्यादा इमामचौक के मुतवल्ली भी मौजूद रहेंगे।

महिलाओं की सात दिवसीय महफिल आज से

मेराज शरीफ के अवसर पर छह से 12 मार्च तक अलहदादपुर स्थित मदरसा कादरिया तजवीदुल कुरआन में महिलाओं की महफिल सजेगी। महिला आलिमा कुरआन एवं हदीस की रोशनी में शब-ए-मेराजुन्नबी के जरिए मिले अल्लाह के इनामात के बारे में विस्तार से बताएंगी। मदरसे के संचालक कारी शराफत हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के अलावा आसपास के कस्बों से भी महिलाएं शिरकत करेंगी।

chat bot
आपका साथी