आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए मंडल में लगेंगे 12 प्लांट

कैली हास्पिटल में लगेंगे दो सौ सिलेंडर उत्पादन क्षमता वाले दो आक्सीजन प्लांट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:02 PM (IST)
आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए मंडल में लगेंगे 12 प्लांट
आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए मंडल में लगेंगे 12 प्लांट

जागरण संवाददाता,बस्ती : जून में यहां आक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी। मंडल के तीनों जिलों बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 12 आक्सीजन प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई है। प्लांट लगाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 30 मई तक आक्सीजन प्लांट की मशीनें आ जाएंगी। यह मशीनों के लिए पुणे, मुंबई और अहमदाबाद से मंगाई जा रही हैं। एक-एक प्लांट मंडल के तीनों जिलों में पीएम केयर फंड से लगाए जाएंगे।

कोविड मरीजों के लिए मंडल के पांच अस्पतालों में 782 बेड बनाए गए हैं। इसमें कैली हास्पिटल में 350 बेड हैं जबकि दो निजी अस्पतालों कृष्णा मिशन और एसआर हास्पिटल में 132 बेड हैं। संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में जिला अस्पताल के एमसीएच विग में 150-150 बेड कोविड मरीजों के लिए है। वर्तमान में मरीजों के लिए 12 टन आक्सीजन की जरूरत है लेकिन बमुश्किल से सात टन ही आक्सीजन मिल पा रही है। आक्सीजन की निरंतरता बनाए रखने के लिए अफसरों की पूरी फौज लगी है। बस्ती में लगेंगे चार आक्सीजन प्लांट

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज से संबद्ध कैली हास्पिटल में दो सौ सिलेंडर प्रतिदिन आक्सीजन उत्पादन करने वाले दो आक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इसमें एक का निर्माण शुरू भी हो गया है। दोनों प्लांट में एक पीएमकेयर फंड से जबकि दूसरा चिकित्सा शिक्षा विभाग से लगेगा। एक की निर्माण लागत करीब दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में दो सौ सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन की क्षमता वाले एक-एक आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। सर्वाधिक छह आक्सीजन प्लांट सिद्धार्थनगर में लगेंगे। संतकबीरनगर में चार आक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में पीएमकेयर फंड से लगने वाला आक्सीजन प्लांट दो सौ सिलेंडर उत्पादन क्षमता वाला होगा जबकि दूसरा प्लांट सौ सिलेंडर तैयार करने वाला होगा। मेडिकल कालेज को चाहिए प्रतिदिन चार सौ सिलेंडर

बस्ती मेडिकल के प्रधानाचार्य डा.नवनीत कुमार ने बताया कि यहां प्रतिदिन चार सौ आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। वर्तमान में दो सौ सिलेंडर उत्पादन का प्लांट चिकित्सा शिक्षा विभाग से लगाया जा रहा है। इसकी निर्माण लागत 1.98 करोड़ रुपये है। इसे प्रस्ताव भेजकर उन्होंने स्वीकृत कराया है इसलिए इसकी जानकारी है। पीएम केयर फंड से लगने वाले आक्सीजन प्लांट के बारे में उनको जानकारी नहीं है।

----

मंडल के तीनों जिलों में 12 आक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें एक-एक प्लांट तीनों जिलों में पीएमकेयर फंड से लगेगा। मेडिकल कालेज में दो प्लांट लगाए जाने हैं एक पीएमकेयर फंड से और दूसरा चिकित्सा शिक्षा विभाग लगा रहा है। आक्सीजन प्लांट लगाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जून में आक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी। अनिल कुमार सागर,मंडलायुक्त बस्ती मंडल

chat bot
आपका साथी