BRD मेडिकल कालेज में ब्लैंक फंगस के दो मरीजों का आपरेशन, तबीयत स्थिर

मेडिकल कालेज में गोरखपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति तथा महराजगंज के 50 वर्षीय व्यक्ति का आपरेशन किया गया। दोनों की नाक साइनस व आंख तक में फंगस पहुंच गया था। चेहरे के दाएं हिस्से व आंख में सूजन थी।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:50 PM (IST)
BRD मेडिकल कालेज में ब्लैंक फंगस के दो मरीजों का आपरेशन, तबीयत स्थिर
ब्‍लैक फंगस का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस के दो मरीजों का आपरेशन किया गया। इसके बाद उन्हें एंटी फंगल दवा दी गई है। उनकी तबीयत स्थिर है। अब तक 15 मरीजों का आपरेशन किया चुका है। जिसमें से 12 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

नाक, साइनस व आंख से काटकर निकाला गया फंगस

मेडिकल कालेज में गोरखपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति तथा महराजगंज के 50 वर्षीय व्यक्ति का आपरेशन किया गया। दोनों की नाक, साइनस व आंख तक में फंगस पहुंच गया था। चेहरे के दाएं हिस्से व आंख में सूजन थी। आंख की रोशनी लगभग खत्म हो गई थी। उनकी नाक, साइनस व आंख से फंगस व सड़े-गले टिश्यू काटकर निकाले गए हैं। उन्हें एंटी फंगल दवा दी गई है। अब सूजन कम हो रहा है। आपरेशन में पोस्ट कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी व नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डा. रामकुमार जायसवाल, डा. मृदुला व डा. अनिल तथा नाक, कान गला रोग विभाग के डा. पीएन ङ्क्षसह, डा. विनती जैन व डा. वेद प्रकाश शामिल थे। एनेस्थीसिया विभाग से डा. सतीश व उनकी टीम ने सहयोग किया।

6417 को पहली व 991 को दी गई दूसरी डोज

कोविड टीकाकरण अभियान आज भी जारी रहा। 60 बूथों पर टीकाकरण आयोजित किया गया था। 14 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 7408 लोग ही बूथों पर पहुंच पाए, उन्हें टीका लगाया गया। 6417 को पहली व 991 को दी गई दूसरी डोज दी गई। हालांकि सात हजार से अधिक लोगों के कारण बूथों पर उत्सव व उल्लास का माहौल था।

सामान्य दिनों में आठ से 12 हजार लोगों का टीकाकरण होता है। अनेक बूथों पर लाइन लगी रही। लोग पंहुचे और टीका लगवाए। दवा व्यापारियों के लिए नगर निगम में बनाए गए बूथ पर 188 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा रेहड़ी और पटरी दुकानदारों के लिए बनाए गए बूथों पर 30 फीसद ही लोग पहुंचे। महिला अस्पताल में भी भीड़ नहीं दिखी। 200 लक्ष्य के सापेक्ष यहां 110 महिलाओं ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल में बने दोनों बूथों पर 50 फीसद टीकाकरण हुआ। आरटीओ कार्यालय में 200 लक्ष्य के सापेक्ष 121 लोगों को टीका लगाया गया। वहां लैब टेक्नीशियन आयुष सोनी, शीला गौतम, सीमा राज व रजनीश ने लोगों को टीका लगाया।

chat bot
आपका साथी