गोरखपुर नगर न‍िगम की इस कैंटीन में स‍िर्फ मह‍िलाएं करेंगी काम

Prerna Canteen गोरखपुर नगर निगम परिसर में खुलने वाली कैंटीन में सिर्फ महिलाएं काम करेंगी। नगर निगम प्रशासन कैंटीन को मामूली दर पर उपलब्ध कराएगा। अभी नगर निगम परिसर में कर्मचारी संघ भवन के पास एक कैंटीन संचालित हो रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:12 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:12 AM (IST)
गोरखपुर नगर न‍िगम की इस कैंटीन में स‍िर्फ मह‍िलाएं करेंगी काम
गोरखपुर में ऐसी कैंटीन खुलने जा रही है ज‍िसमें केवल मह‍िलाएं ही काम करेंगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। प्रेरणा कैंटीन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह प्रशस्त करेगी। नगर निगम परिसर में खुलने वाली कैंटीन में सिर्फ महिलाएं काम करेंगी। नगर निगम प्रशासन कैंटीन को मामूली दर पर उपलब्ध कराएगा। अभी नगर निगम परिसर में कर्मचारी संघ भवन के पास एक कैंटीन संचालित हो रही है। दो कैंटीन होने से परिसर में आने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

कामकाजी महिलाओं की आय दोगुना करने की दिशा में तेजी से हो रहा काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन कामकाजी महिलाओं की आय दोगुना करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरणा कैंटीन खोलने का निर्णय लिया गया है। मिशन शक्ति के तहत खुलने वाली इस कैंटीन के लिए जल्द ही जगह का भी चयन कर लिया जाएगा। कैंटीन के सामन की खरीद के लिए सभी को प्रेरित भी किया जाएगा। नगर निगम के विभागों में इसी कैंटीन से खानपान की वस्तुओं की आपूर्ति होगी। इससे कैंटीन में काम करने वाली महिलाओं को अच्छी आय हो सकेगी।

नगर आयुक्‍त ने बताया

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि प्रेरणा कैंटीन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह में मील का पत्थर साबित होगी। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो पूरा परिवार व समाज तरक्की करेगा। महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

कैफेटेरिया भी खोली जाएगी

नगर निगम परिसर में पोखरे के पास कैफेटेरिया खोला जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। पोखरे में पहले से ही म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना की जा चुकी है। म्यूजिकल फाउंटेन के सामने नगर निगम की जमीन पर कैफेटेरिया बनाया जाना है। अफसरों को उम्मीद है कि नो वेंडिंग जोन गोलघर से ठेला वालों को हटाने के बाद नगर निगम परिसर में पर्यटकों का आना बढ़ जाएगा।

इससे न सिर्फ नगर निगम प्रशासन की आय होगी वरन दुकानदारों को भी फायदा होगा। पोखरे की सीढिय़ों पर बैठकर पर्यटक म्यूजिकल फाउंटेन में पानी की अठखेलियों को देख सकेंगे। साथ ही चाट-पकौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी