चोरी की एक बोलेरो व चार बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार

शुक्रवार की रात बनकटा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुलिस टीम के साथ प्रतापपुर के समीप वाहन चेकिग कर रहे थे इस बीच एक युवक बाइक से आते हुए नजर आया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:33 AM (IST)
चोरी की एक बोलेरो व चार बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार
चोरी की एक बोलेरो व चार बाइक बरामद, शातिर गिरफ्तार

देवरिया: बनकटा पुलिस को वाहन चेकिग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो व चार बाइक के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से शातिर को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

शुक्रवार की रात बनकटा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुलिस टीम के साथ प्रतापपुर के समीप वाहन चेकिग कर रहे थे, इस बीच एक युवक बाइक से आते हुए नजर आया। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपना नाम धनंजय यादव बताया, वह रामपुर पश्चिम थाना बनकटा का रहने वाला है। कड़ाई से पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होने की बात कबूल की। उसके निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइक और घर से व एक बोलेरो बरामद किया है। यह भी जानें बरामद बाइक में से एक भाटपाररानी से 2016 में, बोलेरो गोरखपुर जनपद के कैंट थाना क्षेत्र 2016 में चुराई गई है। जबकि तीन बाइक के बारे में अभी डिटेल पता नहीं चल सका है। यह है गिरोह का सरगना गिरोह का सरगना बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही निवासी मनोज कुशवाहा है, जो वाहनों की चोरी कर लाता है और धनंजय के घर छुपा कर रखता है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि फरार सरगना की गिरफ्तारी में टीमें लगी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पर्दाफाश करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी