मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे Gorakhpur News

मुख्‍यमंत्री रविवार को दोपहर 12.10 बजे लखनऊ से हवाई जहाज से गोरखपुर के चलेंगे और यहां गोरखपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 07:49 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे Gorakhpur News
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन रविवार को दोपहर 1.20 बजे होगा। मुख्यमंत्री सायं पांच बजे से छह बजे तक जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री 8.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री रविवार को दोपहर 12.10 बजे लखनऊ से हवाई जहाज से गोरखपुर के चलेंगे और यहां गोरखपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वह शाम पांच बजे से छह बजे तक गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा में जहां वह गोरखपुर की सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे, वहीं गोरखपुर-वाराणसी मार्ग की प्र‍गति के बारे में भी जानेंगे। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पिछले कई साल से बन रही है। निर्माण एजेंसी की सुस्‍ती के कारण अभी भी वह सड़क बनकर तैयार नहीं हो पाई है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन में जगह-जगह गड्ढे हैं। अक्‍सर लोग दुर्घटना में घायल हो जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बावजूद कार्य धीमी गति से ही चल रहा है। अब जबकि मुख्‍यमंत्री ने खुद गोरखपुर-वाराणसी मार्ग की जानकारी लेंगे तो उम्‍मीद है कि कार्य भी तेजी के साथ होगा।

इसके अलावा वह गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में गोसदन की स्थिति के बारे में भी जानकारी लेंगे। गोसदन मधवलिया में अधिकारियों की साजिश से हुए चारा घोटाले में हालांकि जिलाधिकारी समेत सात अधिकारी सस्‍पेंड हो चुके हैं। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में अधिकारियों के लिए यह बैठक काफी परेशानी पैदा करने वाली बताई जा रही है। बहरहाल मुख्‍यमंत्री के आने के पहले ही अधिकारी इस बारे में उत्‍तर देने को तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी