पति-पत्नी में संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस के आने के बाद पड़ोसियों को घटना के बारे में हुई जानकारी

शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा सिंह व उसके 12 वर्षीय नाती (बेटी का पुत्र) मेंहदावल निवासी नैतिक राम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम उनका शव घर के कमरे में मिला।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 01:15 PM (IST)
पति-पत्नी में संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस के आने के बाद पड़ोसियों को  घटना के बारे में हुई जानकारी
गला रेतकर की गई हत्‍या के लिए प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर मुहल्ले के नया टोला में चंदा व उनके नाती की हत्या की जानकारी पड़ोसियों को पुलिस के आने के बाद हुई। गुरुवार की शाम सात बजे उन्हें हत्या की जानकारी हुई तो वे स्तब्ध रह गए। मुहल्ले के लोग भी इसे संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि चंदा व उनके पति वीरेंद्र सिंह के बीच पिछले सात साल से संपत्ति का विवाद चल रहा है।

 पुलिस ने मौके से खून से सना हुआ  सब्जी वाला चाकू भी बरामद किया है। अनुमान है कि हत्या इसका इस्तेमाल किया होगा। पुलिस ने शाम करीब छह बजे से ही घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पहुंच कर एक-एक बिंदु को गंभीरता से खंगाला। पड़ोसियों ने बताया कि वीरेंद्र गुरुवार को दुकान पर ही थे। साथ उनका नौकर भी था।  

क्या था विवाद

वीरेंद्र के एक पुत्र विशाल व एक पुत्री सोनी हैं। विशाल सोनी से बड़ा है। 15 वर्ष पूर्व सोनी की व करीब 10 वर्ष पूर्व विशाल की शादी हुई है। शादी के बाद भी सोनी मां के साथ रहती थी। वीरेंद्र इसका विरोध करते थे। वह चाहते कि सोनी अपने ससुराल में रहे, जबकि चंदा कहती थीं कि बेटी गरीब है। उसे भी रामजानकीनगर के मकान में हिस्सा मिले, लेकिन वीरेंद्र इसके लिए राजी नहीं थे। बताया जाता है कि दोनों के बीच समझौता होने के बाद भी उन्हें मकान में सिर्फ एक ही कमरा दिया गया था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। 

मौके पर हुआ था संघर्ष

पुलिस ने मौके पर बिखरे सामान देखकर आशंका व्यक्त की कि वहां घटना से पूर्व दोनों में जमकर संघर्ष हुआ है। घटना की जानकारी वीरेंद्र ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस के मुताबिक चंदा व उनके पति में विवाद इतना बढ़ गया था कि पिछले सात वर्षों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी।

घटना के समय बाहर थीं सोनी

चंदा की पुत्री सोनी घटना के समय कहीं बाहर गई थीं। घर पर वीरेंद्र, चंदा, बहू रचना व नाती नैतिक राम व विशाल के बच्‍चे मौजूद थे। वीरेंद्र व रचना घटना के समय विशाल को बाहर बता रहे थे, लेकिन ब'चों ने बताया कि विशाल घर पर ही था।  पुलिस ने वीरेंद्र सिंह, रचना, वीएन सिंह नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि महिला व उसके नाती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का उसके पति से संपत्ति विवाद था। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गला रेतकर हुई थी नानी और नाती की हत्‍या

शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर, नया टोला में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा सिंह व उसके 12 वर्षीय नाती (बेटी का पुत्र) मेंहदावल निवासी नैतिक राम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम उनका शव घर के कमरे में मिला। महिला के पति वीरेन्द्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई है। रेलवे के यांत्रिक विभाग से पांच साल पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले वीरेंद्र सिंह शाहजहांपुर के मूल निवासी हैं। रामजानकी नगर में उनका निजी मकान है। इसमें उन्होंने जय समय माई श्रृंगार केंद्र व गिफ्ट आइटम के नाम से दुकान खोली है। पिछले सात साल से वीरेंद्र और उनकी पत्नी चंदा सिंह के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से पत्नी चंदा अपनी शादीशुदा बेटी सोनी के साथ घर से कुछ दूरी पर किराये के मकान में रहती थीं। बीते चार अक्टूबर को वीरेंद्र व चंदा में लिखित समझौता हुआ कि मकान को बांटकर दोनों आधा-आधा ले लेंगे। बंटवारा होने के बाद चंदा अपनी बेटी सोनी और नाती नैतिक राम के साथ रामजानकी नगर के अपने मकान में आ गई थीं। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद मानकर चल रही है। उसे बेटे विशाल पर संदेह है। विशाल नगर निगम में वाहन चालक है जो घटना के बाद से ही घर से गायब है। उसका मोबाइल स्विच आफ है। पुलिस बहू रचना सहित कुछ लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ में जुटी है।   

chat bot
आपका साथी