अक्‍सर मुंह में छाले पड़ना कैंसर के लक्षण, रोज दो बार करें दांतों की सफाई Gorakhpur News

दांतों की सही देखभाल के लिए रोज दो बार सफाई जरूरी है। एक बार सुबह सोकर उठने के बाद दूसरी बार रात को खाना खाने के बाद। हर माह टूथ ब्रश बदल दें। सस्ते टूथ ब्रश से भी दांतों की अच्छी सफाई होती है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:10 AM (IST)
अक्‍सर मुंह में छाले पड़ना कैंसर के लक्षण,  रोज दो बार करें दांतों की सफाई Gorakhpur News
हैलो डाक्टर में सवालों का जवाब देते डा. मनीष लाल। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : दांतों की सही देखभाल के लिए रोज दो बार सफाई जरूरी है। एक बार सुबह सोकर उठने के बाद, दूसरी बार रात को खाना खाने के बाद। हर माह टूथ ब्रश बदल दें। सस्ते टूथ ब्रश से भी दांतों की अच्छी सफाई होती है। गुटका-तंबाकू न खाएं, इससे मुंह का खुलना कम हो जाता है। इसे सब म्यूकस फाइब्रोसिस कहते हैं। अक्सर मुंह के अंदर छाले पड़ने लगते हैं। यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसा होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।  यह बातें दंत रोग विशेषज्ञ डा.मनीष लाल ने कही। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हैलो डाक्टर' में मौजूद थे।

कई लोगाें ने फोन पर पूछे सवाल

अनेक लोगों ने फोन पर उनसे दंत रोग से संबंधित समस्याओं के बारे में सवाल पूछे। डा. लाल ने सभी को परामर्श देकर संतुष्ट किया। साथ ही रहन-सहन, खान-पान संतुलित रखने, सुबह टहलने व योग-व्यायाम करने की सलाह दी। कहा कि इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और किसी भी प्रकार की बीमारी से हमारी रक्षा करती है। यदि मुंह में घाव नहीं है तो नियमित गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांत व मसूढ़े ठीक रहते हैं।

प्रस्तुत हैं सवाल- जवाब।

सवाल- कुछ भी चबाने में दिक्कत होती है।

-कंचन, घासीकटरा

जवाब- मसूढ़ों व दांतों का एक्सरे कराना पड़ेगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सवाल- दांत से खून आ रहा है।

-अमित कुमार, खोराबार

जवाब - यह मसूढ़े की समस्या लग रही है। एक्सरे कराकर देखना पड़ेगा कि दिक्कत क्या है। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें।

सवाल- दो दांत फिक्स कराना है, उसकी क्या प्रक्रिया है और कितना खर्च आएगा?

-श्रवण कुमार जायसवाल, 10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ

जवाब- दो तरह से दांत फिक्स होते हैं। एक तो इंप्लांट होता है। इसके अलावा अगल-बगल के दांतों के सहारे भी फिक्स किया जाता है। निजी अस्पतालों में दो दांतों को फिक्स करने में छह से सात हजार रुपये का खर्च आ सकता है।

सवाल- डेढ़ साल पहले दांत निकाला गया था। अब दर्द हो रहा है।

-आनंदी सिंह, आदित्यनगर, गोरखनाथ

जवाब- देखने के बाद ही बताया जा सकता है कि समस्या कहां है। किसी दंत रोग विशेषज्ञ को दिखा लें।

chat bot
आपका साथी