गोरखपुर में अब इस दाम पर मिलेगी घरेलू गैस, एजेंसियों पर हंगामा Gorakhpur News

उपभोक्ता सिलेंडर लेने पेट्रोलियम कंपनियों के गोदाम पर पहुंचे तो उनसे घरेलू गैस के लिए 917 रुपये मांगे गए। निर्धारित रेट के बाद ज्यादा मांगने का उपभोक्‍ता विरोध करने लगे।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 12:10 PM (IST)
गोरखपुर में अब इस दाम पर मिलेगी घरेलू गैस, एजेंसियों पर हंगामा Gorakhpur News
गोरखपुर में अब इस दाम पर मिलेगी घरेलू गैस, एजेंसियों पर हंगामा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। घरेलू गैस की अचानक बढ़ी कीमत ने उपभोक्ताओं को सकते में डाल दिया। एकमुश्त 145 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत बढऩे की सूचना को गलत बताकर उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर हंगामा किया। कंपनियों के गोदामों पर उपभोक्ता एजेंसी संचालकों से बहस करते रहे। एजेंसी संचालकों पर मनमानी वसूली का आरोप लगाकर कई उपभोक्ताओं ने पेट्रोलियम कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है।

अमूमन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में महीने की एक तारीख को बदलाव होता है। कभी कीमत बढ़ती है तो कभी घटती है। एक दिसंबर, 2019 को कीमत में इजाफा हुआ था। इसके बाद एक जनवरी, 2020 को रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। एक फरवरी को जब सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ तो लोगों ने मान लिया कि इस महीने अब कीमत नहीं बढ़ेगी। 

उपभोक्ता सिलेंडर लेने पेट्रोलियम कंपनियों के गोदाम पर पहुंचे तो उनसे घरेलू गैस के लिए 917 रुपये मांगे गए। 772 रुपये के निर्धारित रेट के बाद अचानक 145 रुपये ज्यादा मांगने का उपभोक्ता विरोध करने लगे। 

दाम कम होता है तो समय मांगते हैं

गोदाम पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना था कि जब घरेलू गैस कीमत कम होती है तो एजेंसियां तत्काल कम रेट नहीं लेतीं। संचालक कहते हैं कि अभी सिस्टम में नया रेट अपडेट नहीं है लेकिन बढ़ा रेट तुरंत लिया जा रहा है।

रेट में बदलाव तो बुकिंग रद

आयल कंपनियों के नियमों के अनुसार रेट में बदलाव होने पर घरेलू गैस के लिए हुई बुकिंग अपने-आप रद हो जाती है। इसके बाद फिर से बुकिंग करानी पड़ती है। हालांकि अफसरों का कहना है कि नए रेट के आधार पर पुरानी बुकिंग को रद कर फिर से नई पर्ची जारी की जाती है।

एक साल की यह है कीमत

महीना       रेट       सब्सिडी  वास्तविक रेट

फरवरी 19   716      222.14  493.86

मार्च 19     758      262.80   495.20

अप्रैल 19   763      266.83   496.17

मई 19      769      272.55   496.45

जून 19      794      296.32   497.68

जुलाई 19   697.50   202.65  494.85 

अगस्त 19   634.50   110.24  524.26

सितंबर 19  650.50    118.62  531.88

अक्टूबर 19 663       123.67   539.33

नवंबर 19   740       193       547

दिसंबर 19  753.50    201.86  551.64

जनवरी 20  772       215.48  556.52

फरवरी 20  772       211.48   560.52

12 फरवरी  917       352.48   564.52

गोदाम से यह रेट लें 

यदि उपभोक्ता गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडर लेते हैं तो उन्हें सिर्फ 889.40 रुपये ही देने हैं। इससे ज्यादा रुपये मांगने पर आयल कंपनियों के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर सूचना दें। आप ऑयल कंपनियों के कार्यालय या जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में लिखित शिकायत भी कर सकते हैं।

नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। उपभोक्ताओं पर कोई भार नहीं पड़ेगा। उन्हें बढ़ी रकम सब्सिडी के रूप में वापस मिल जाएगी। बुधवार को कुछ उपभोक्ताओं ने फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी, उन्हें जानकारी दी गई तो वह समझ गए। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने से पहले हॉकर से तौल और लीकेज की जांच जरूर करानी चाहिए। यदि हॉकर के पास तौल मशीन नहीं है तो इसकी शिकायत एजेंसी संचालक या टोल फ्री नंबर या अफसरों से करें। कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मुनीश गुप्ता, सीनियर एरिया मैनेजर, इंडियन आयल

chat bot
आपका साथी