Gorakhpur Weather News: औसत से ठंडा रहेगा नवंबर, दिसंबर पहले सप्ताह से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Gorakhpur Weather News इस वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 07:45 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत से ठंडा रहेगा नवंबर, दिसंबर पहले सप्ताह से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
गोरखपुर में इस बार नवंबर में औसत से अध‍िक ठंड पड़ेगी। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी।

अत्यधिक बारिश के चलते बढ़ी भूमि की नमी, ठंडा रहेगा दिन

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बता दें सोमवार सुबह का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत व न्यूनतम 64 प्रतिशत रही।

नवंबर का औसत एक नजर में

औसत अधिकत तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

औसत कुहरा दिन- 2 दिन।

गर्मी के बाद कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी

इस वर्ष भीषण उमस और गर्मी झेलने के बाद अब कड़ाके की ठंड का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम के जानकारों का मानना है क‍ि इस वर्ष पानी अध‍िक बरसा है इस कारण जमीन काफी नम है। इसका असर ठंड में पड़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है इस वर्ष र‍िकार्डतोड़ ठंड पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी