पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की जेल में मौत

जिला जेल में कैद पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की शुक्रवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। पिछले चार साल से वह देवरिया जेल में सजा काट रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:17 PM (IST)
पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की जेल में मौत
पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की जेल में मौत

देवरिया: जिला जेल में कैद पश्चिमी उप्र का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की शुक्रवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। पिछले चार साल से वह देवरिया जेल में सजा काट रहा था।

मुजफ्फरनगर जनपद के बहेड़ी गांव का रहने वाला सुशील शुक्ला के खिलाफ दस मुकदमें दर्ज हैं। वर्ष 2011 में मुजफ्फरनगर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कली के निकट साजिश के तहत गांव बधाई कलां के रहने वाले गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह व उनके परिवार के आठ सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना में कुख्यात विक्की त्यागी, उसकी पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ल समेत कुल 20 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें नामजद विक्की त्यागी की न्यायालय कक्ष में हत्या कर दी गई थी। 2007 में हुए रोहाना के लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी हत्याकांड में अदालत ने सुशील शुक्ला व विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी समेत छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सुशील शुक्ला को वर्ष 2017 में देवरिया जेल में ट्रांसफर किया गया था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर बंदी रक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला जेल के प्रभारीअधीक्षक राजकुमार ने बताया कि कैदी कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

सदर कोतवाली के पुरवा चौराहे के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई गांव के रहने वाले विशाल सिंह पुत्र कृष्णमोहन सिंह घर से देवरिया मेला घूमने के लिए बाइक से निकले थे। मेला देखने के बाद वह बाइक से घर आ रहे थे। अभी वह देवरिया-गोरखपुर मार्ग पुरवा चौराहे के समीप पंहुचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई

chat bot
आपका साथी