UP के इस किसान का सहारा बनेंगे सोनू सूद, मकान बनाने में करेंगे मदद Gorakhpur News

फ‍िल्‍म अभिनेता सोनू सूद ने यूपी के महराजगंज के एक किसान का घर बनवाएंगे। किसान का पुस्‍तैनी मकान जर्जर है अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद उसे मदद नहीं मिली। सोशल मीडिया के माध्‍यम से उसकी पीड़ा सोनू तक पहुंची थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:12 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:16 PM (IST)
UP के इस किसान का सहारा बनेंगे सोनू सूद, मकान बनाने में करेंगे मदद Gorakhpur News
अपने जर्जर मकान में महराजगंज का गरीब किसान परिवार। - जागरण

महराजगंज, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान लोगों के तरफ मदद का हाथ बढ़ाकर चर्चा में आए सोनू सूद ने निचलौल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडीह निवासी संतोष मिश्रा की पीड़ा का भी संज्ञान लिया है। पांच वर्षों से जर्जर मकान में  अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे मिश्र को जब कोई सरकारी सहायता नहीं मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल प्लेटफार्म के जरिए जब बात अभिनेता सोनू सूद तक पहुंची तो उन्होंने संतोष मिश्र के पास फोन कर शीघ्र ही आवास बनवाने का आश्वासन दिया। सोनू सूद से बात होने के बाद संतोष मिश्र का परिवार खुशी से निहाल है।

सोशल मीडिया के माध्‍यम से सोनूू तक पहुुंची बात

बूढ़ाडीह निवासी संतोष मिश्रा ने बताया कि उसका मकान एकदम जर्जर हो चुका है। दिव्यांग मां कमला देवी, पिता राजेंद्र मिश्रा व बहन साधना मिश्र एक साथ उसी मकान में रहते हैं। ग्राम प्रधान से लगायत सभी दरवाजे पर दस्तक देकर मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन  कहीं से भी मदद नहीं मिली। जिसके बाद  सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार के साथ जर्जर आवास के सामने खड़े होकर एक फोटो अपलोड किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अभिनेता सोनू सूद ने रविवार की रात करीब आठ बजे फोन कर मदद का भरोसा दिलाया है। संतोष ने बताया कि सोनू सूद से करीब सात मिनट बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने  हालचाल पूछा और कहा कि तुम चाहते क्या हो। जिस पर संतोष मिश्र ने एक मकान की इच्छा जताई। जिस पर अभिनेता ने शीघ्र ही दो कमरे का मकान बनाने का आश्वासन दिया है। 

संतोष मिश्रा का परिवार 2011 आर्थिक व सामाजिक गणना के दौरान गरीबी रेखा से ऊपर की सूची में दर्ज है। जिसके कारण उनके परिवार को सरकार से मिलने वाली विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फिर भी ब्लाक स्तर से जो भी सहयोग होगा उसे दिया जाएगा। - अनिल यादव, खंड विकास अधिकारी, निचलौल।

chat bot
आपका साथी